Move to Jagran APP

Happy Birthday Virat Kohli: शैम्पू के ऐड से शादी तक ऐसे पहुंची अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी

Happy Birthday Virat Kohli बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 10:47 AM (IST)
Happy Birthday Virat Kohli: शैम्पू के ऐड से शादी तक ऐसे पहुंची अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी
Happy Birthday Virat Kohli: शैम्पू के ऐड से शादी तक ऐसे पहुंची अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी

नई दिल्ली, जेएनएन।Happy Birthday Virat Kohli : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट और अनुष्का के अलग-अलग प्रोफेशन का होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को बहुत से समझते हैं, दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते भी देखा जाता है। कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि विराट मैदान पर भले ही कितने एग्रेसिव क्यों ना हों, लेकिन घर में वो बहुत कूल हैं, वो बहुत अच्छे पति हैं। विराट के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में। पहली मुलाकात से शादी तक बात... कैसे इन दोनों कि ‘रब ने बना दी जोड़ी’।

loksabha election banner

शैपू के ऐड की शूटिंग में हुई पहली मुलाकात

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। उस वक्त विराट काफी नर्वस थे, क्योंकि उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। इस विज्ञापन के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को अक्सर साथ देखा गया। उस दौरान ही ये खबरें आने लगीं कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों इस बात से साफ इनकार कर दिया।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट ने मैदान पर सबके सामने अनुष्का को दी फ्लाइंग किस

एक साल तक दोनों की डेटिंग की खबरें आने के बाद जब साल 2014 में विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे तो अनुष्का ने मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। विराट भी एयरपोर्ट से सीधे अनुष्का के घर गए। इसके बाद ये खबर पक्की होने लगी कि दोनों को डेट कर रहे हैं। इसके साल 2014 में ही अनुष्का, विराट से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गईं। उस दौरान वहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़कर टहल रहे थे। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे है इस बात कर तब मुहर लगी जब 2014 के एक मैच में शतक पूरा करन के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने फ्लाइंग किस दिया।

वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का को किया गया ट्रोल

साल 2015 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन सेमीफाइनल में ही हार गई। सेमीफाइनल में भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी सिडनी पहुंची थीं। मैच में विराट ने खराब बल्लेबाज़ी की थी। जिसके बाद टीम इंडिया की हार और विराट की खराब बल्लेबाज़ी का लोगों का गुस्सा अनुष्का शर्मा पर निकला और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। ब्रेकअप की भी आईं खबरें

ब्रेकअप की भी आईं खबरें

साल 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं। खबर तो यहां तक की दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट सेभी एक दूसरे को अफॉलो कर दिया है।

2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी

2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी एशिया कप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया तब अनुष्का ने विराट को फोन कर इस जीत के लिए बधाई दी थी। जिसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता चला गया और साल 2017 में दोनों ने चोरी छुप्पे इटली में जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर लोगों को सोशल मीडिया से चली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.