Move to Jagran APP

Happy Birthday Swara bhaskar: कंगना रनोट की 'बेस्ट फ्रेंड' बन स्वरा भास्कर को मिली असली पहचान, जानें उनके बारे में ये खास बातें

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती भी रहती हैं। यही वजह से जो वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 04:45 PM (IST)
Happy Birthday Swara bhaskar: कंगना रनोट की 'बेस्ट फ्रेंड' बन स्वरा भास्कर को मिली असली पहचान, जानें उनके बारे में ये खास बातें
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, Instagram : reallyswara

नई दिल्ली, जेएनएन। स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो फिल्मों के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती भी रहती हैं। यही वजह से जो वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर अपना जन्मदिन 9 अप्रैल को मानती हैं। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता नौसेना कमांडर सी. उदय भास्कर हैं। स्वरा भास्कर ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद स्वरा भास्कर ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से समाज शास्‍त्र की पढ़ाई की। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

लंबे समय तक स्वरा भास्कर ने थिएटर में अभिनय किया। इसके बाद वह दिल्ली से मुंबई चली गईं और फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया। स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'माधोलाल कीप वाकिंग' से की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद स्वरा भास्कर को संजय लीला भंसाली फिल्म 'गुजारिश' में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ देखा गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

हालांकि इस फिल्म से भी स्वरा भास्कर को खास पहचान नहीं मिली। उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान अभिनेत्री कंगना रनोट की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने कंगना की बेस्ट फ्रेंड का रोल किया था। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में स्वरा भास्कर के किरदार को इतना पसंद किया गया कि उन्हें फिल्मफेयर में इस फिल्म के लिए नामांकन भी मिला था। इसके बाद स्वरा भास्कर ने 'लिसन अमाया', 'औरंगजेब', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

इन फिल्मों में स्वरा भास्कर के अभिनय ने काफी सुर्खियों में बटोरी हैं। फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बयानबाजी करनी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपनी राय देने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ा है। इसके अलावा स्वरा भास्कर अभिनेत्री कंगना रनोट के साथ सोशल मीडिया पर जुबानी जंग करने की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। स्वरा भास्कर और कंगना रनोट को अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हुए देखा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.