Move to Jagran APP

Happy Birthday Shraddha Kapoor: शानदार एक्ट्रेस के अलावा बेहतरीन गायिका भी हैं श्रद्धा कपूर, जानें उनके बारे में ये खास बातें

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के दिग्गज और शानदार अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:49 AM (IST)
Happy Birthday Shraddha Kapoor: शानदार एक्ट्रेस के अलावा बेहतरीन गायिका भी हैं श्रद्धा कपूर, जानें उनके बारे में ये खास बातें
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, Instagram : shraddhakapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के दिग्गज और शानदार अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया है और अपनी अलग पहचान भी बनाई है। श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। यह बात अभिनेत्री के बहुत कम फैंस को पता होगी कि श्रद्धा कपूर और अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। यह दोनों बचपन से दोस्त हैं। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने न केवल फिल्मों में साथ काम किया बल्कि यह दोनों एक ही स्कूल में क्लासमेट भी रहे हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़कर अभिनेत्री बनने का फैसला किया।

श्रद्धा कपूर एक शानदार अभिनेत्री होने के अलावा बेहतरीन गायिका और डांसर भी हैं। छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत का अभ्यास लेना शुरू कर दिया था। बात करें श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म तीन पत्ती से कदम रखा था। यह फिल्म 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म तीन पत्ती में श्रद्धा कपूर के साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।

बड़े कलाकार होने से बावजूद श्रद्धा कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म आशिकी 2 में न केवल श्रद्धा कपूर के अभिनय को पसंद किया गया बल्कि फिल्म के गाने भी काफी हिट साबित हुए थे।

फिल्म आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। बीते साल श्रद्धा कपूर उस समय विवादों में आ गई थीं जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौते के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इस मामले में श्रद्धा कपूर सहित बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। हालांकि उनके खिलाफ एनसीबी को किसी भी तरह से सबूत नहीं मिले थे।

फिल्मों के अलावा श्रद्धा कपूर अपनी लव लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को इन दिनों डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। हालांकि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.