Shalini Pandey Birthday: रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं रणवीर सिंह की ये एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म थी सुपरहिट
शालिनी बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगें। इस फिल्म में शालिनी रणवीर सिंह के अपोजिट बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी। आज शलिनी पांडे का बर्थडे है। आइए जानें कौन हैं शालिनी पांडे।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस शालिनी पांडे रियल लाइफ में काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं। शालिनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। शालिनी बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आएंगें। इस फिल्म में शालिनी रणवीर सिंह के अपोजिट बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी। आज शलिनी पांडे का बर्थडे है। आइए जानें कौन हैं शालिनी पांडे।
View this post on Instagram
शालिनी पांडे का जन्म 23 सितंबर, 1994 को हुआ था। आज शालिनी का जन्मदिन है। शालिनी आज अपनी फैमिली और फैंस के साथ आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शालिनी के बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जबलपुर में थिएटर से की है।
एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने साल 2017 में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। शालिनी की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। वह अपनी इस मूवी से ही हिट साबित हुईं थीं। 'अर्जुन रेड्डी' में शालिनी के अपोजिट विजय देवरकोंडा नजर आए थे। इस फिल्म में शालिनी ने अपने डायलॉग्स की डबिंग खुद की थी। इसके अलावा शालिनी हिंदी फिल्म 'मेरी निम्मो' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने निम्मो की दोस्त का रोल निभाया।
वहीं शालिनी ने तेलुगू के अलावा कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में 'Nadigayar Thilagam, 'Gorilla' और '100% Kadhal' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल शालिनी अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं रणवीर के साथ काम को लेकर वह काफी खुश हैं।
आपको बात दें कि शालिनी पांडे एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती हैं। शालिनी की ये तस्वीरें देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि इस पर जमकर कमेंट्स कर उनकी तरीफ भी करते हैं।