Move to Jagran APP

Happy Birthday Saroj Khan: श्रीदेवी से लेकर माधुरी तक सरोज खान के इशारों पर नाचा पूरा बॉलीवुड, ये हैं बेस्ट कोरियोग्राफी

Happy Birthday Saroj Khan बॉलीवुड के हवा-हवाई और डोला रे डोला जैसे ब्लॉकबस्टर गानों में अपने डांस स्टेप्स से चार चांद लगाने वाली सरोज खान आज पूरे 72 साल की होने जा रही हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 10:00 AM (IST)
Happy Birthday Saroj Khan: श्रीदेवी से लेकर माधुरी तक सरोज खान के इशारों पर नाचा पूरा बॉलीवुड, ये हैं बेस्ट कोरियोग्राफी
Happy Birthday Saroj Khan: श्रीदेवी से लेकर माधुरी तक सरोज खान के इशारों पर नाचा पूरा बॉलीवुड, ये हैं बेस्ट कोरियोग्राफी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफर में से एक सरोज़ खान ने अपने इशारों पर बॉलीवुड के हर स्टार को नचाया है। फिल्मों में उनकी कोरियोग्राफी गानों में चार चांद लगा दिया करते थे। चाहे वो माधुरी दीक्षित हो या श्रीदेवी हर किसी के बेहतरीन डांस मूव्स के पीछे सरोज़ खान की ही कड़ी मेहनत और लगन है। आज ये बेहतरीन कोरियोग्राफर पूरे 72 साल की होने जा रही हैं, ऐसे में चलिए देखते हैं उनके कुछ ऐसे डांस जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

loksabha election banner

हवा हवाई (1987)- अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म के गाना हवा हवाई ने आते साथ ही हर जगह धूम मचा दी थी। इस ब्लॉकबस्टर गाने में श्रीदेवी सरोज खान द्वारा दी गई स्टेप्स करते नज़र आ रही हैं। गाने के साथ साथ फिल्म को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। कई सालों से फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर रहीं सरोज खान को इसी गाने से फेम हासिल हुआ था।

मेरे हाथों में नौं नौं चूड़ियां हैं (1989) - साल 1989 में आई श्रीदेवी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म चांदनी में हर किसी ने फिल्म के साथ साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया था जिसका पूरा श्रेय सरोज खान की कोरियोग्राफी और श्रीदेवी को जाता है। श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना, मेरे हाथों में नौ नौं चूड़ियां है आज भी सबकी जुबाव पर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म के टाइटल सोन्ग चांदनी ओ मेरी चांदनी को भी सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था।

 एक दो तीन (1988)- तेज़ाब फिल्म के गाने एक दो तीन से माधुरी दीक्षित जहां रातों रात एक स्टार बन गई थीं वहीं सरोज खान को भी इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए खूब सराहा गया। इस गाने का आइकोनिक स्टेप आज भी हर किसी को याद है।

धक धक करने लगा (1992)- अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म बेटा के गाने धक धक करने लगा में सरोज खान ने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी का नमूना पेश किया है। इस गाने के डांस स्टेप्स काफी फैमस हुए थे।

डोला रे डोला/ मार डाला (2002)- शाहरुख खान, एश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना मार डाला भी काफी फैमस हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.