Move to Jagran APP

40 दिनों तक हनीमून मनाकर चर्चा में आई थी इस सुपरस्टार की बहू, रियल लाइफ में है काफी बोल्ड

वह अपना 34वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रही हैंं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1887 को चेन्नई में हुआ था। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यहीं नहीं समांथा कई बार अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में आ चुकी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 09:04 PM (IST)
40 दिनों तक हनीमून मनाकर चर्चा में आई थी इस सुपरस्टार की बहू, रियल लाइफ में है काफी बोल्ड
Photo Credit- Samantha Akkineni Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री और सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की बहू समांथा रुथ प्रभु हमेशा से अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज टॉलीवुड की इसी खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का ​जन्मदिन है। आज वह अपना 34वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रही हैंं। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1887 को चेन्नई में हुआ था। समांथा अक्सर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यहीं नहीं समांथा कई बार अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपने हनीमून को लेकर चर्चा में आईं थीं। जी हां, क्या आप जानते हैं समांथा और नागा चैतन्य ने 40 दिनों तक हनीमून मनाया था। आज हम इस खास मौके पर समांथा की लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl)

दिलचस्प है समांथा और नागा चैतन्य की लव स्टोरीः  

समांथा रुथ प्रभु ने एक्टर 7 अक्टूबर, 2017 में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की थी। शादी के बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई थी। समांथा और चैतन्य की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। हालांकि, उस दौरान चैतन्य,  एक्ट्रेस श्रुति हासन को डेट कर रहे थे। तो वहीं समांथा एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। इसके बाद साल 2015 में फिल्म ‘ऑटोनगर सूर्या' में दोनों करीब आए। वहीं दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर वही दोस्ती प्यार में बदल गई। समांथा और नागा चैतन्य ने एक.दूसरे को 2 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी शादी सबसे महंगी शादियों में से एक थीं। इस शादी में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl)

40 दिनों तक मनाया था हनीमून : 

समांथा और नागा चैतन्य की शादी पहले गोवा में हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद उनके दो रिसेप्शन. चेन्नई और गोवा में हुआ था। शादी के बाद दोनों ने लगभग 40 दिनों तक हनीमून मनाया था। दरअसलए दोनों शादी के बाद दुनियाभर में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl)

आपको बात दें कि समांथा रुथ प्रभु अब तक 'ईगा' (2012), 'अनजान' (2014), 'कथ्थी'(2014), 'थंगा मगन' (2015) और 'थेरी' (2016), 'ओह बेबी' (2019) जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.