स्टाइल में छिपा है रजनीकांत के स्टारडम का राज, कभी नहीं बदला अपना हेयर स्टाइल और फिल्मों में चलाया स्लो मोशन का ट्रेंड
Happy Birthday Rajinikanth रजनीकांत हमेशा से स्टाइलिश हीरो रहे हैं। उनके फैंस को उनका स्टाइल ही सबसे ज्यादा भाता है। चाहे वह चश्मा पहनने का अंदाज हो या कंधे पर स्टोल फ्लिप करना।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत हमेशा से स्टाइलिश हीरो रहे हैं। उनके फैंस को उनका स्टाइल ही सबसे ज्यादा भाता है। चाहे वह चश्मा पहनने का अंदाज हो, सिगरेट जलाना, कंधे पर स्टोल फ्लिप करना या कांफिडेंस से भरी रजनीकांत का चाल। यही चीजें हैं जो रजनी को सबसे अलग बनाती हैं। रजनीकांत से जन्मदिन के मौके पर आइए उनकी स्टाइल के बारे में जानते हैं।
रजनीकांत का स्लो मोशन
रजनीकांत ने 'स्लो मोशन' का ट्रेंड सेट किया। उन्होंने साबित कर दिया कि हीरो की चाल अलग होनी चाहिए।रजनीकांत की हर भूमिका में स्टाइल और जोश देखने को मिलता है। वह कभी भी कमजोर व्यक्ति की भूमिका अदा नहीं करते हैं।
फ़्लिपिंग का कॉनसेप्ट
रजनीकांत अपनी सिगरेट को अपने सिग्नेचर वॉक के साथ फ्लिप करते हैं। रजनीकांत को फ़्लिपिंग का कॉनसेप्ट ज्यादा पसंद है। वो सिगरेट, जैकेट, या यहां तक कि कंधे का स्टोल भी बिना फ्लिप किए इस्तेमाल नहीं करते। रजनीकांत के सनग्लास पहनने से पहले कई बार रोल करते हैं। यह उनका अलग अंदाज है।
हमेशा एक ही हेयरस्टाइल
कहते हैं कि रजनीकांत को कभी अपने बाल संवारने के लिए कंघी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह ज्यादातर अपने हाथों से अपने बालों झाड़ लेते हैं। उनकी फिल्मों में हेयरस्टाइल कभी नहीं बदला गया।
निजी जिंदगी में सामान्य लुक
सामान्य जिंदगी में रजनीकांत ने कभी भी अपनी सफेद दाढ़ी के छुपाने की कोशिश नहीं की। वह हमेशा पकी दाढ़ी में ही नजर आते हैं। रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही फिल्म दरबार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। रजनीकांत 27 साल बाद दोबारा पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आएंगे। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में हैं।