Happy Birthday Nitara: बेटी नितारा के जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय कुमार, लिखा इमोशनल मैसेज
Happy Birthday Nitara सितम्बर का महीना अक्षय के लिए इसलिए भी ख़ास होता है क्योंकि इसी महीने में उनका अपना जन्मदिन आता है और फिर बेटे आरव का भी जन्मदिन होता है। (Photo-Mid-Day)
नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार एक सुपरस्टार होने के साथ एक फैमिली मैन भी हैं। काम से फुर्सत निकालकर अक्सर अपने परिवार के साथ वक़्त बिताते नज़र आ जाते हैं। अक्षय ने बेटी नितारा को एक पोस्ट के ज़रिए जन्मदिन की बधाई दी है। नितारा 7 साल की हो गयी हैं।
अक्षय ने नितारा के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करके लिखा- वो सबसे अधिक ख़ुश तब होती है, जब डैडी की बाहों में होती है और डैडी को भी तब ही सबसे अधिक ख़ुशी मिलती है, जब वो उनकी बाहों में होती है। दुनिया की सभी ख़ुशियां तुम्हें मुबारक हों। प्यारी नितारा, जन्मदिन की बधाई। जब भी अक्षय परिवार के साथ बाहर निकलते हैं तो नितारा को उनकी गोदी में ही देखा जाता है।
She's happiest when she's in daddy’s arms and so is daddy, evidently 😁 Wishing you all the happiness in the world always❤️ Happy birthday darling, Nitara 😘😘🤗 pic.twitter.com/I6Na9ifWRZ — Akshay Kumar (@akshaykumar) September 25, 2019
ख़ास बात यह है कि सितम्बर का महीना अक्षय के लिए इसलिए भी ख़ास होता है, क्योंकि इसी महीने में उनका अपना जन्मदिन आता है और फिर बेटे आरव का भी जन्मदिन होता है। अक्षय का जन्मदिन 9 सितम्बर को होता है, जबकि आरव का बर्थडे 15 सितम्बर को होता है।
अगर अक्षय के करियर की बात करें तो अब उनकी फ़िल्म हाउसफुल4 रिलीज़ होने वाली है। बुधवार को इसके फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किये गये हैं।
यह फ़िल्म दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। फरहाद सामजी निर्देशित फ़िल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी है। इससे पहले अक्षय की दो फ़िल्में केसरी और मिशन मंगल रिलीज़ हो चुकी हैं। दोनों ही बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी सफल रहीं। दिसम्बर में अक्षय की फ़िल्म गुड न्यूज़ आएगी।