Happy Birthday Nia Sharma : 2017 में मिला था एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन का खिताब, देखें सबसे खूबसूरत फोटो
Happy Birthday Nia Sharma निया बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। 2016 और 2017 में उन्हें एशिया की टॉप-50 सेक्सिएस्ट महिलाओं में से एक होने का खिताब मिला था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Nia Sharma : निया शर्मा बॉलीवुड और टीवी की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। 2016 और 2017 में उन्हें एशिया की टॉप-50 सेक्सिएस्ट महिलाओं में से एक होने का खिताब मिला था। इंस्टाग्राम पर ही उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर हैं। इतना काफी है यह बताने के लिए कि निया के प्रशंसकों में उनका कितना क्रेज है। निया भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें डालती रहती हैं। आज 29 वां जन्मदिन मना रहीं निया के इस खास दिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी की तमाम बातों से रूबरू होतो हैं।
पहले नेहा शर्मा था नाम
निया का नाम पहले नेहा शर्मा था। लेकिन नेहा नाम कॉमन होने के चलते उन्होंने अपना नाम निया कर लिया। निया ने नई दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट से मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। ब्रिटेन के ईस्टर्न आई अखबार की ओर से जारी टॉप 50 सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में निया को साल 2016 में तीसरा और साल 2017 में दूसरा स्थान मिला था।
2010 में निया ने सीरियल काली एक अग्निपरीक्षा से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने धारावाहिक बहनें में एक्टिंग की। 2011 में निया का एक सीरियल आया, एक हजारों में मेरी बहना है। इस इमोशनल ड्रामा के लिए निया को बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर का अवॉर्ड भी मिला।
2017 में निया शर्मा ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड (Twisted) में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया। यह रोल निया के टीवी के रोल से काफी अलग था। पर उनकी इस भूमिका को पसंद किया गया। इसके बाद निया फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी नजर आईं। जल्द वह जमाई राजा 2 में दिखेंगी।
Summertime bummer!! May Your curls and makeup stay longer than your fling this summer! 💖
Cross my Heart And Hope to die! 🖤 @cashmakeupartistry @sabiphotography1
What the fuck though? Where the love go? Five four three two.. I let one go.. #uproar