Happy Birthday Neetu Kapoor: वो एक्ट्रेस जिसने पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों जिंदगियों को बखूबी संभाला
Happy Birthday Neetu Kapoor 8 जुलाई को Rishi Kapoor की पत्नी Ranbir Kapoor की मां और अपने दौर की शानदार अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्मदिन होता है।
नई दिल्ली, जेएनएनl Happy Birthday Neetu Kapoor: 8 जुलाई को अपने दौर की शानदार अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्मदिन होता है। नीतू सिंह को आज की पीढ़ी रणबीर कपूर की मां के रूप में भी जानती है। वहीं, एक बड़ा तबका उन्हें ऋषि कपूर की पत्नी के रूप में भी जानता है। बीते दौर के लोग उन्हें राजकपूर की बहू के रूप में जानते हैं लेकिन इन सबसे से अलग नीतू सिंह की अपनी एक अलग पहचान रही हैl
View this post on Instagram
Love this pic 🥴 @bloomingdales had to drag him 🙈 #memories #keeppositive #blessings
नीतू कपूर ने अपने परिवार के लिए वह सभी त्याग और बलिदान दिया हैl जोकि हर भारतीय महिला करती हैंl नीतू कपूर को ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की शक्ति के तौर पर भी देखा जाता हैंl नीतू कपूर ने अच्छे और बुरे समय में अपने परिवार की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ की हैl इतना ही नहीं अब जब परिवार पर इतना बड़ा संकट आया थाl उससे निपटने के लिए भी नीतू कपूर ने कमर कसी और वह जब तक ऋषि कपूर कैंसर से ठीक नहीं हो गएl तब तक उनके साथ डटी रहींl
Your family is your whole world ❤️ so so many LOVES in these beautiful moments 🙏🤗🥰
आपको बता दें कि, इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्यार परवान पर है और कुछ दिनों से दोनों साथ में समय भी व्यतीत भी कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रहास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थीl जिसमें वह आलिया भट्ट के अलावा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही थीl
The bestest brothers ever 💕 their conversation is only food though 🙈🤪🙄 #family #bond #forever
यह भी पढ़ें: Nusrat Jahan एक बार फिर मंगलसूत्र पहने आई नजर, नहीं दे रही उलेमाओं के फतवों पर ध्यान
नीतू कपूर का फ़िल्मी करियर भी बहुत बुलंदी पर रहा हैl उन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैंl जिनमें खेल खेल में, अमर अकबर एंथोनी, काला पत्थर, याराना, जैसी फ़िल्में शामिल हैl वह आज भी फिल्मों में सक्रिय हैl नीतू कपूर को जागरण डॉट कॉम की ओर से भी जन्मदिन की ढेरों मंगलकामनाएंl