Happy Birthday MS Dhoni: ‘Captain Cool’ को बॉलीवुड के इन कलाकारों ने भी दी बधाई
Happy Birthday MS Dhoni महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी हैंl उस फिल्म के निर्माणकर्ता ने भी धौनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 38 जन्मदिन मना रहे हैंl उन्हें सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड के कलाकारों ने भी बधाई दी हैंl इनमें फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौटेला, प्रियदर्शन और मोहनलाल जैसे कलाकार शामिल हैंl
महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) को बधाई देते हुए फिल्म अभिनेत्री Urvashi Rautela ने लिखा है,’भारतीय क्रिकेट की शान, थाला महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएंl’
Happy Birthday Thala @msdhoni , Pride of Indian Cricket 😎#HappyBirthdayDhoni— URVASHI RAUTELA (@UrvashiRautela) July 6, 2019
वहीं इस मौके पर फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने लिखा है,’खेल का समापन करने में पारंगत एम. एस. धौनी को जन्मदिन की बधाई, बड़ा फैन हूंl आपका दिन मंगलमय होंl'
Happy Birthday to the finisher🙌🏻 @msdhoni big fan! Have a great day🎉— Shreyas Talpade (@shreyastalpade1) July 7, 2019
धौनी को बधाई देते हए फिल्म अभिनेता मोहनलाल ने लिखा है,’एम. एस. धौनी आपको स्वास्थ्य, ख़ुशी और सफलता सदा मिलेl जन्मदिन की मंगलकामनाएंl’ फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने बधाई देते हुए लिखा है,’ एम. एस. धौनी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएंl’
Happiest Birthday wishes to @msdhoni — priyadarshan (@priyadarshandir) July 7, 2019
वहीं गायक-संगीतकार दलेर मेहंदी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान एम. एस. धौनी को जन्मदिन पर बधाई दी हैl दलेर मेहंदी ने लिखा है,’कैप्टन कूल एम. एस. धौनी को जन्मदिन की शुभकामनाएंl ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के आगामी मैच के लिए आपको बेस्ट ऑफ लकl’
Wishing the Captain Cool @msdhoni
a very Happy Birthday. All the best for the upcoming matches in #CWC2019#HappyBirthdayDhoni— Daler Mehndi (@dalermehndi) July 7, 2019
गौरतलब है महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी हैंl उस फिल्म के निर्माणकर्ता ने भी धौनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैंl