माधुरी दीक्षित ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया उपहार, शेयर की पहले सिंगल 'कैंडल' की झलक, देखें Video
Madhuri Dixit song Candle teaser video माधुरी दीक्षित ने शुक्रवार को अपना 53 वां जन्मदिन मनायाl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस और बर्थडे गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक शानदार उपहार दिया हैंl उन्होंने अपना पहला सिंगल रिलीज किया हैं। जिसे खूब पसंद किया जा रहा हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शुक्रवार को 53 वर्ष की हो गईंl उनके प्रशंसकों को उन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न गिफ्ट दिया हैl उन्होंने अपने पहले सिंगल का टीज़र शेयर किया है और इसमें उनकी आवाज सुनने लायक है।
'कैंडल' टाइटल आशा की किरण पर आधरित हैंl कोविद -19 महामारी के बीच चल रहे लॉकडाउन में हमें जिस चीज़ की ज़रूरत हैl वीडियो में हमें माधुरी की आंखों और होंठों के क्लोज-अप शॉट नजर आते हैं और वह एक लाइन गा रही है। टीजर शेयर करते हुए माधुरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सभी की शुभकामनाओं और जन्मदिन के प्यार के लिए धन्यवाद! आपको कुछ प्यार देना चाहती हूं। मेरे पहले सिंगल की झलक शेयर कर रही हूं। जल्द ही गाना शेयर करुंगी। इस गाने के बोल 'कैंडल' है और यह आशा के बारे में है, जिसकी अभी हमें बड़ी आवश्यकता है।'
माधुरी को हाल ही में करण जौहर के पीरियड ड्रामा 'कलंक' में देखा गया था जहां उन्होंने एक वेश्या की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिकाएं थीं। आलिया के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था, 'आलिया के साथ काम करना अद्भुत था। उसके पास अद्भुत ऊर्जा हैl वह मुझे मेरी याद दिलाती है। वह हमेशा पेशेवर होती है, हमेशा समय पर, अपना काम अच्छी तरह से करती है और घर जाने से पहले खत्म करती है। आलिया को कोई इगो नहीं है और यह एक अद्भुत विशेषता है। वह कितनी शानदार अभिनेत्री हैंl मुझे नहीं लगता कि हमने लंबे समय में किसी को उनके जैसा देखा है। उसके द्वारा चुने गए विकल्प इतने शक्तिशाली और मीनिंगफूल हैं। आलिया ने निश्चित रूप से पूरे खेल को बदल दिया है।'
माधुरी ने 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl माधुरी को छह फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं और उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है। वर्तमान में अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में माधुरी अपने डांस सेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनमें से कुछ में उनका बेटा आरिन भी नजर आता हैं।