Move to Jagran APP

Kapil Sharma को जन्मदिन की बधाई देकर बोले सुनील ग्रोवर, देते रहो लोगों को यह 'मेडिसिन'

Happy Birthday Kapil Sharma कपिल और सुनील के बीच 2017 में एक विदेश यात्रा से लौटते हुए फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। कपिल और सुनील की लड़ाई मीडिया की सुर्ख़ियां बनी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 01:38 PM (IST)
Kapil Sharma को जन्मदिन की बधाई देकर बोले सुनील ग्रोवर, देते रहो लोगों को यह 'मेडिसिन'
Kapil Sharma को जन्मदिन की बधाई देकर बोले सुनील ग्रोवर, देते रहो लोगों को यह 'मेडिसिन'

नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Lockdown के बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौक़े पर उनके पुराने दोस्त और शो के साथ सुनील ग्रोवर ने बधाई दी। साथ ही एक ख़ास सलाह भी दी।

loksabha election banner

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने एक वक़्त में पूरे देश को एंटरटेनमेंट की तगड़ी डोज़ दी थी। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और फिर द कपिल शर्मा शो के ज़रिए दोनों ने ख़ूब मनोरंजनन किया था। गुत्थी, रिंकू भाभी, डॉक्टर गुलाटी के किरदार कपिल शर्मा के शो की जान हुआ करते थे, मगर फिर दोनों के बीच हुए एक झगड़े ने संबंधों को ख़त्म कर दिया। कपिल और सुनील के बीच 2017 में एक विदेश यात्रा से लौटते हुए फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। कपिल और सुनील की लड़ाई मीडिया की सुर्ख़ियां बनी। सुनील ने कपिल को छोड़ दिया। कपिल, सुनील के बिना ही शो चलाते रहे। मगर, अब दोनों के बीच अदावत की दीवार गिर रही है। एक-दो मौक़ों पर दोनों को साथ भी देखा गया है। 

अब कपिल के जन्मदिन पर सुनील ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया- जन्मदिन की बधाई पाजी। आपको लम्बी और ख़ुशहाल ज़िंदगी मिले। इस दुनिया को इसी रह लाफ्टर नाम की दवाई से आबाद करते रहो। 

सुनील इन दिनों सोशल मीडिया के ज़रिए कोरोना वायरस लॉकडाउन में अपने फॉलोअर्स का मनोरंजन करते नज़र आते हैं। पिछले दिनों जब लॉकडाउन के दौरान लोगों पर पुलिस ज़्यादती की ख़बरें आ रही थीं, तो उन्होंने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें स्कूटी पर बैठे युवक की पीठ पर प्लेकार्ड लगा था, जिस पर लिखा था कि वो घर का राशन लेने बाज़ार जा रहा है, कृपया लाठीचार्ज ना करें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ha ha creativity ! Inko inaam main 10 kg aata free milna chahiye!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

एक और ग्राफिक्स सुनील ने शेयर किया था, जिस पर लिखा था- 2019 में नेगेटिव लोगों से दूर रहने की नसीहत दी गयी थी। 2020 में पॉज़िटिव लोगों से दूर रहने की सीख दी जा रही है। इसके साथ सुनील ने स्टे होम का मैसेज दिया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Stay home

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

एक और फोटो में सुनील ने एक शो से अपनी और अली असगर की तस्वीर शेयर करके लिखा था कि सोचिए, आपके पास पासपोर्ट तक नहीं है और आप एक विदेशी वायरस से मारे जा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just imagine getting killed by an overseas virus when you don’t even have a passport.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

सुनील पिछले दिनों बिग बॉस 13 के कुछ एपिसोड्स में भी दिखायी दिये थे, जहां वो गुत्थी वाले अंदाज़ में फैंस का मनोरंज़न करते दिखे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.