Happy Birthday Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप संग शादी फिर तलाक, अब इजराइल ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिना शादी हुई प्रेग्नेंट
कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजराइल से हैं और वो पेंटिंग्स बनाते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का आज बर्थडे है। कल्कि आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। मूल रुप से फ्रांसिसी कल्कि इनदिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कल्कि ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया। वह अनपे प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। उनकी लाईफ में काफी उथल पुथल चलती रहती हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे है जिससे शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
View this post on Instagram
तीन भाषाओं में हैं माहिर
कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। कल्कि के दादा मौरिस केकलां एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल केकलां एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं। कल्कि ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। कल्कि को फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाएं बहुत अच्छे से आती हैं।
Two deviants on the sets of #SacredGamesS2 #15thaugust @netflix_in
प्यार, शादी और फिर तलाक
कल्कि की पहली फिल्म 'देव डी' थी। इसी फिल्म के दौरान वह अनुराग कश्यप के करीब आईं थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उनका ये प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा कि जब कल्कि ने अपने करियर के लिए थियेटर ज्वाइन किया तो अनुराग उनका हर प्ले देखने के लिए जाने लगे। हर शो में अनुराग कश्यप को देखकर कल्कि भी उनके प्रति आकृषित होने लगी और फिर उनको भी अनुराग से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों चल नहीं पाई। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
He still let's me sit on his lap😍 #8monthspregnant #11kgsup #love Photo by @gangulytikka
बिना शादी बनीं मां
कल्कि इनदिनों प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से वह काफी चर्चा में हैं। उसकी वजह है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। बता दें कि कल्कि ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग (guy hershberg) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कल्कि इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी टाइम काफी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में कल्कि ने
खुद में आ रहे बदलाव के बारे में बात करते हुए बताया, 'मैं पहले से ज्यादा शांत हो गई हूं। मुझे अभी काम करने में भी कोई दिलचस्पी नहीं हैं। मैं इस भाग-दौड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मैं अब सिर्फ वहीं करूंगी जो मेरे बच्चे की देखभाल में मदद करेगा। मेरे लिए मेरा बच्चा सबसे पहले हैं।' बता दें कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजराइल से हैं और वो पेंटिंग्स बनाते हैं।