बर्थडे: इन 5 फ़िल्मों ने बनाया इरफ़ान ख़ान को पॉपुलर, बीमारी के बाद सबने कहा- कमबैक इरफ़ान
बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जुरासिक वल्र्ड और स्पाइडर मैन जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है।
मुंबई। अपनी तरह के इकलौते और रेपुटेड एक्टर इरफ़ान ख़ान का आज जन्मदिन है। 7 जनवरी 1967 को जन्में इरफ़ान लंबे समय से अपनी रहस्यपूर्ण बीमारी की वजह से चर्चा में हैं। तमाम फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं और हर कोई कह रहा है कमबैक इरफ़ान!
क्या आप जानते हैं इरफ़ान ख़ान का सपना एक क्रिकेटर बनने का था। लेकिन, वो बन गये सबके दिलों पर राज़ करने वाले अभिनेता। इरफ़ान के साथ त्रासदी यह हुई कि जब उनके करियर का सुनहरा दौर आया तो उन्हें बीमारी ने घेर लिया। बहरहाल, बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफ़ान ख़ान ने अपने 28 साल के फ़िल्मी करियर में कई यादगार फ़िल्मों में काम किया है। इरफ़ान ख़ान ने पहली बार 2005 में आई फ़िल्म 'रोग' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद 'हासिल' के लिए इरफ़ान को उस साल का 'बेस्ट विलेन' का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उसके बाद इरफ़ान ने 'लंचबॉक्स', 'गुंडे', 'हैदर', 'पीकू' और 'जुरासिक वर्ल्ड' में भी काम किया। इरफ़ान को उनकी फ़िल्म पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और साथ ही उन्हें वर्ष 2011 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: कभी अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेने वाली रीना रॉय अब दिखती हैं ऐसी, बर्थडे पर आईं याद
जिन 5 फ़िल्मों ने इरफ़ान को पॉपुलर बनाया उसमें पान सिंह तोमर का नाम सबसे पहले आता है! उसके बाद साल 2013 में आई ‘लंच बॉक्स’ में इरफ़ान द्वारा निभाया गया किरदार भी हमेशा यादगार रहेगा। इस किरदार में उनकी इंटेंसिटी गज़ब की है।
साल 2017 में आई ‘करीब करीब सिंगल’ में भी इरफ़ान का काम काफी पसंद किया गया। यह फ़िल्म भी उनके करियर के यादगार फ़िल्मों में शुमार रहेगी। इस फ़िल्म से दुनिया ने अलग तरह के अभिनेता को देखा और इस फ़िल्म ने भी उन्हें काफी लोकप्रियता दी।
साल 2018 में आई हिंदी मीडियम के लिए भी इरफ़ान ख़ान की बहुत सराहना हुई थी और इस फ़िल्म के बाद तो हर कोई उनके साथ काम करने के लिए तैयार था।
'मदारी' भी एक ऐसी फ़िल्म है जिसे इरफ़ान ख़ान ने अकेले अपने दम पर चर्चित बनाया! इस फ़िल्म से इरफ़ान की भी एक इमेज बनी। पिचेल साल उनके बीमारी के दौरान 'ब्लैकमेल' और 'कारवां' रिलीज़ हुईं। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर सकी लेकिन, इरफ़ान के अभिनय की सभी ने तारीफ की।
यह भी पढ़ें: पापा आमिर ख़ान के साथ आउटिंग पर निकलीं उनकी स्टाइलिश बेटी इरा, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 'जुरासिक वल्र्ड' और 'स्पाइडर मैन' जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है। बहरहाल, इरफ़ान ने पिछले साल एक इमोशनल चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें जीवन को लेकर उन्होंने कई बातें कहीं थीं। इरफ़ान के चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और हर किसी को उन्हें उसी जोश और उत्साह के साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार है, जैसा वो दिखते रहे हैं।