Move to Jagran APP

Photo: रातों-रात स्टार बन गयी आमिर की यह बेटी..आज सबने कहा उसे-हैप्पी बर्थडे टू यू!

'दंगल' के सुपर डुपर हिट होने के बाद फातिमा को सारे देश से बहुत प्यार मिल रहा है और उनका किरदार काफी सराहा भी जा रहा है।

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:04 PM (IST)
Photo: रातों-रात स्टार बन गयी आमिर की यह बेटी..आज सबने कहा उसे-हैप्पी बर्थडे टू यू!

मुंबई। 11 जनवरी, 1992 को हैदराबाद में जन्मीं फातिमा सना शेख का आज जन्मदिन है। रातों-रात आमिर की फ़िल्म 'दंगल' की गीता यानी फातिमा सना शेख आज घर-घर में पहचानी जा रही हैं। ट्विटर से लेकर इन्स्टाग्राम तक कई फैंस ने फातिमा को उनके जन्मदिन पर आज शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

बता दें, इससे पहले फातिमा कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फ़िल्मों में नजर आ चुकी हैं पर पहचान उन्हें 'दंगल' से ही मिली। शाह रुख़ ख़ान-जूही चावला स्टारर 'वन टू का फोर', 'बिट्टू बॉस', 'आकाशवाणी' जैसी फ़िल्मों के साथ वे टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में दिखी हैं। तब्बू और कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' को कौन भूल सकता है। फ़िल्म में तब्बू और कमल हासन के प्यार और नोक-झोंक को काफी पसंद किया गया था। इसमें कमल हासन ने लक्ष्मी चाची का रोल प्ले किया था, जो अपने बेटी भारती और बीवी जानकी को वापस पाना चाहता है। बता दें कि फिल्म में भारती का किरदार फातिमा सना शेख ने निभाया था, जो आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी के रोल में हैं।

इसे भी पढ़ें: फैशन वीक में इस बार होगा नेपाल की ट्रांसजेंडर अंजलि का जलवा

'दंगल' में आमिर खान की बेटियों का किरदार निभाने के लिए 21000 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। ऑडिशन के बाद, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को आमिर की बेटियों के रूप में सिलेक्ट किया।

इसे भी पढ़ें: जब पापा महेश भट्ट बने आलिया के फैन और बीच सड़क पर ली सेल्फी!

'दंगल' में आमिर ख़ान ने हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का रोल प्ले किया है, जो घर में अखाड़ा बनाकर अपनी बेटियों गीता और बबिता कुमारी को कोचिंग देते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ की आवाज़ और ओम पुरी की झलक के साथ देखिये ये अनसुनी कहानी

'दंगल' में फातिमा ने 2010 कॉमलवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता का रोल प्ले किया है। फ़िल्म में रेसलर की भूमिका निभाने के लिए फातिमा ने कड़ी मेहनत की है।

इसे भी पढ़ें: बच्चन के बाद अब करण जौहर स्विट्ज़रलैंड जाकर बाटेंगे ये ज्ञान

'दंगल' के सुपर डुपर हिट होने के बाद फातिमा को सारे देश से बहुत प्यार मिल रहा है और उनका किरदार काफी सराहा भी जा रहा है। बहरहाल, उनके बर्थडे पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.