Move to Jagran APP

Happy Birthday Disha Patani: चॉकलेट के एड से लेकर 'धोनी' की 'गर्लफ्रेंड' बनने तक, कुछ ऐसा है दिशा पाटनी का फिल्मी सफर

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी 13 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह रविवार को 29वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी फिल्मों में अभिनय के अलावा अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:30 AM (IST)
Happy Birthday Disha Patani: चॉकलेट के एड से लेकर 'धोनी' की 'गर्लफ्रेंड' बनने तक, कुछ ऐसा है दिशा पाटनी का फिल्मी सफर
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी , Instagram: dishapatani

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी 13 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह रविवार को 29वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी फिल्मों में अभिनय के अलावा अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं। दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनका परिवार उत्तराखंड के टनकपुर का रहने वाला है। दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पटानी डीएसपी थे। उनका एक भाई और एक बहन हैं।

loksabha election banner

फिल्मों में आने से पहले दिशा पाटनी ने कई विज्ञापनों में काम किया। यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि एक चॉकलेट के विज्ञापन से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दिशा पाटनी ने लंबे समय तक कई विज्ञापनों के लिए काम किया। अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए दिशा पाटनी को काफी संघर्ष भी करना पड़ा था। दिशा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं। मैं अकेली थी और काम करती थी, लेकिन परिवार से मदद नहीं मांगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

लंबे संघर्ष के बाद दिशा पाटनी ने अभिनय की दुनिया में अपनी शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। दिशा पाटनी ने तेलुगु फिल्म 'लोफर' (2015) से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। फिर वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में अपना सफर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से शुरू किया था। यह फिल्म दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी की जिंदगी से प्रेरित थी।

फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में दिशा पाटनी ने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दिशा पाटनी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। फिल्मों के अलावा दिशा पाटनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि दिशा पाटनी बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा और टाइगर को अक्सर साथ भी देखा जाता रहा है। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसके अलावा दिशा पाटनी अपने बोल्ड अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की बोल्ड बिकिनी तस्वीरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी तस्वीरें और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म राधे में नजर आई थीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.