Move to Jagran APP

Happy Birthday Disha Patani : टाइगर की गर्लफ्रेंड जिसने चुराया लाखों फैंस का दिल

Happy Birthday Disha Patani 26 साल की हो चुकीं दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी ग्लैमरस तस्वीरें भी फैन खूब पसंद करते हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 12:07 PM (IST)
Happy Birthday Disha Patani : टाइगर की गर्लफ्रेंड जिसने चुराया लाखों फैंस का दिल
Happy Birthday Disha Patani : टाइगर की गर्लफ्रेंड जिसने चुराया लाखों फैंस का दिल

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Disha Patani 26 साल की हो चुकीं दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी ग्लैमरस तस्वीरें भी उनके फैन खूब पसंद करते हैं। चाहे तस्वीरें उनके वर्क आउट की हो या फिर किसी फोटोशूट की। दिशा भी इंस्टाग्राम पर लगातार अपने फैंस के लिए तस्वीरें डालती रहती हैं। वहीं दिशा को अभिनेता टाइगर श्रॉफ के काफी करीब माना जाता है। इसके अलावा दिशा की पहचान सामान्य लड़की से सफल अभिनेत्री का सफर तय करने वाली लड़की की है। आइए दिशा के बर्थ डे पर जानते हैं उनकी लाइफ के सीक्रेट और रोचक बातें।

जब ग्लैमरस नहीं क्यूट दिखती थीं दिशा
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले दिशा ग्लैमरस नहीं लगती थीं। सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर आप आसानी से जान जाएंगे कि उन्होंने अपने लुक पर काफी मेहनत की है। पहले वह बिल्कुल अलग दिखती थीं। हां पर वह क्यूट थीं। 

loksabha election banner

500 रुपये लेकर मुंबई आईं थीं
दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं। मैं अकेली थी और काम करती थी, लेकिन परिवार से मदद नहीं मांगी।

तेलुगु फिल्म लोफर से शुरुआत 
उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं दिशा का परिवार उत्तराखंड के टनकपुर का रहने वाला है। उनके पिता जगदीश सिंह पटानी डीएसपी थे। दिशा के एक भाई और एक बहन हैं। दिशा ने तेलुगु फिल्म लोफर (2015) से अपना फिल्मी सफर शुरु किया था। फिर वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर  आईं। बॉलीवुड में उनका सफर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से शुरू हुआ। 

भारत में दिशा का रोल दर्शकों को भाया
फिलहाल दिशा फिल्म मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं और भारत में उनका रोल भी लोगों को पसंद आ रहा है।

कुछ सीक्रेट
दिशा अच्छी डांसर हैं। कभी रणबीर कपूर उनके क्रश थे। दिशा उनके पोस्टर देखकर ही खुश हो जाया करती थीं। दिशा ने टाइगर श्रॉफ से पहले टीवी एक्टर पार्थ समथान को एक साल तक डेट किया। उनके ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई। कुछ समय पहले दिशा और टाइगर के बीच दूरियों पर भी मीडिया रिपोर्ट आई थी, लेकिन अब फिर सब कुछ ठीक हो गया। दिशा और टाइगर अक्सर इवेंट में साथ दिख जाते हैं।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.