दिशा पाटनी की तस्वीरें ने इंटरनेट पर लगाई आग,चाहकर भी नजरें नहीं हटा पाएंगे आप
Happy Birthday Disha Patani दिशा पटानी उत्तराखंड के कमाऊं की रहने वाली हैं। उनके पिता पुलिस ऑफिसर और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा ही अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती है। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज दिशा पाटनी का जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जून, 1992 को हुआ था। आज वह अपना 29वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही हैं। दिशा ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी उत्तराखंड के कमाऊं की रहने वाली हैं। उनके पिता पुलिस ऑफिसर और मां हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।
यहीं नहीं दिशा पाटनी की बहन भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। वह हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और सबसे ज्यादा अपनी बिकिनी फोटोज को लेकर। आज हम आपको दिशा के जन्मदिन पर उनकी कुछ हॉट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं दिशा की हॉट एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें...
दिशा पाटनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। इस फिल्म में उन्हें साउथ एक्टर वरुण तेज के अपोजिट पहला प्रोजेक्ट मिला था।
इसके अलावा वह म्यूजिक एलब्म और कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से कदम रखा था।
'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिशा पाटनी का रोल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए यह काफी था। यही नहीं दिशा पाटनी चाईनीज फिल्म 'कुंग फू योगा' में भी नजर आ चुकी हैंं। इस फिल्म में जैकी चैन लीड रोल में नजर आए थे।
दिशा पाटनी पिछली बार फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन किया था। फिल्मों के अलावा दिशा पाटनी हमेशा से ही अपने फेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'बागी 2' में नजर आ चुकी हैं।