Move to Jagran APP

Happy Birthday Bipasha Basu: हॉरर फिल्म से बॉलीवुड पर किया 'राज', 'जिस्म' से दिल में उतर गईं बिपाशा बसु

Happy Birthday Bipasha Basu आज बिपाशा बसु अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था।

By Vineet SharanEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 08:36 AM (IST)
Happy Birthday Bipasha Basu: हॉरर फिल्म से बॉलीवुड पर किया 'राज', 'जिस्म' से दिल में उतर गईं बिपाशा बसु
Happy Birthday Bipasha Basu: हॉरर फिल्म से बॉलीवुड पर किया 'राज', 'जिस्म' से दिल में उतर गईं बिपाशा बसु

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Bipasha Basu : आज बिपाशा बसु अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। बिपाशा बसु ने  हिंदी सिनेमा जगत में बेहद सफल हॉरर फिल्में दी हैं। बिपाशा ने राज में संजना का किरदार निभाया था, जो उनके सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक है। राज में बिपाशा के अभिनय और उनके लुक की खूब तारीफ हुई। इसके अलावा बंगाली ब्यूटी ने 'राज-3', 'क्रीचर-3डी', 'अलोन' जैसी हिंदी हॉरर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2001 में अब्बास मस्तान की फिल्म 'अजनबी' से डेब्यू किया था। अजनबी में बिपाशा निगेटिव रोल में थीं। इस फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थीं। 

loksabha election banner

आखिरी बार अलोन में नजर आई थीं बिपाशा

बिपाशा बसु को बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' से अपनी एक अगल ग्लैमरस पहचान बनाई। जिस्म में बिपाशा के साथ जॉन अब्राहम थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा बिपाशा ने कॉरपोरेट, नो एंट्री, फिर हेराफेरी, रेस और धूम 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं।  बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। 

 

View this post on Instagram

Colour me Bronze!!! Another blast from the past ❤️ Want this tan back... need sunshine and beach 🌞 #throwback #teenagedays

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

 

View this post on Instagram

Goodnight ❤️

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

इन अभिनेताओं से जुड़ा नाम

निजी जीवन की बात करें तो बिपाशा बसु अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर चुकी हैं, लेकिन एक समय में उनके और जॉन अब्राहम के अफेयर के चर्चे होते थे। पर नौ साल बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में रहने के बाद जॉन ने प्रिया रूंचाल के साथ घर बसा लिया। बिपाशा बसु का नाम हरमन बवेजा, राणा दुग्गाबती, डिनो मोरया के साथ भी जुड़ चुका है। हाल में बिपाशा अपने पति करण के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आई थीं। 

 

View this post on Instagram

Life is Beautiful ❤️ #grateful #monkeylove #Maldives

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

 

View this post on Instagram

Congratulations @dabbooratnani for your 2019 calendar launch❤️Love you❤️#throwback #dabbooratnanicalendar

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.