पहचान कौन: 'ये है मोहब्बतें' की इस एक्ट्रेस ने किया है शाहिद, संजय और भी कई सेलेब्स के साथ स्क्रीन शेयर
ध्यान से देखिये इन चमकती आंखों को, इस क्यूट से चेहरे को। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि...
मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' की हर एक कास्ट को आप सभी जानते होंगे। इशिता, रमन, शगुन, रूही...आप इन सभी स्टार्स की रियल लाइफ के बारे में भी बहुत कुछ जानते होंगे। तो, ज़रा बताइए कि ऊपर दी गई ये तस्वीर इस शो की किस एक्ट्रेस की है?
आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों से साथ स्क्रीन शेयर किया है। संजय दत्त, शाहिद कपूर, इमरान हाशमी और तो और सचिन तेंदुलकर के साथ भी इन्होने एक ऐड में काम किया है। ध्यान से देखिये इन चमकती आंखों को, इस क्यूट से चेहरे को। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि रूही याने अदिति भाटिया है।
यह भी पढ़ें: अब भाभीजी की टीम बनने जा रही हैं गेस्ट इन लंदन
आपकी फ़ेवरेट रूही एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी थी। इमरान हाशमी और सयाली भगत के साथ देखिये क्यूट लिटिल अदिति भाटिया।
शाहिद कपूर के कन्धे पर बैठे हाथ में अवार्ड लिए ये अदिति भाटिया ही हैं। यह तस्वीर है 2010 फ़िल्म 'पाठशाला' की।
संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय के साथ भी आपकी रूही ने काम किया हुआ है। फ़िल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' में अदिति ने संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाया था।
सचिन तेंदुलकर के साथ अदिति ने एक ऐड शूट किया था और यह तस्वीर उसी ऐड की है। तस्वीर थोड़ी ब्लर है मगर अदिति कितनी क्यूट लग रही है।
इन सभी के अलावा अदिति कई बॉलीवुड स्टार्स की फ़ेवरेट भी हैं। कुछ समय पहले जीतेन्द्र इस शो के सेट पर गए थे और यहां उन्होंने अदिति की एक्टिंग की ख़ूब तारीफें की थी। अदिति ने यह तस्वीर अपने इन्स्टा पर शेयर करते हुए जीतेन्द्र का बहुत धन्यवाद कहा था।
यह तस्वीर कहां ली गई थी ये तो हमें नहीं पता मगर, अदिति अमिताभ बच्चन की फैन है, यह ज़रूर पता है।
बॉलीवुड स्टार्स के साथ तस्वीरों का मौका अदिति कभी नहीं छोड़ती। करण जौहर और रणबीर कपूर के साथ देखिये इनकी लेटेस्ट तस्वीर!
यह तस्वीर है पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के समय की जब इसकी स्टार कास्ट अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट्स पर फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आए थे।
श्रद्धा कपूर और अदिति भाटिया की या तस्वीर भी काफ़ी ख़ूबसूरत है। राइजिंग स्टार अदिति बॉलीवुड स्टार्स के साथ देखिये कैसे घुल-मिल जाती है।
और तो और मैडम अदिति ने आमिर के साथ भी तस्वीर ली है। ये चाइल्ड एक्टर तो कमाल की हैं।