नुसरत भरूचा से कियारा आडवाणी तक, 2019 में इन एक्ट्रेसेज़ ने ली 100 और 200 क्लब में एंट्री
Bollywood actresses in 100 Crores Club कियारा आडवाणी भी इस साल की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी दो फ़िल्में 100 और 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा उन एक्ट्रेसेज़ में शामिल हो गयी हैं, जिनकी फ़िल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। नुसरत की फ़िल्म ड्रीम गर्ल ने लगभग 140 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया और हिट रही। फ़िल्म में वो आयुष्मान खुराना के साथ पेयर अप हुई थीं। इससे पहले 2018 में नुसरत सोनू के टीटू की स्वीटी 100 करोड़ क्लब में पहुंची थी, जिसमें उनके लीड एक्टर कार्तिक आर्यन थे।
नुसरत अब वह अपनी अगली फिल्म छलांग को लेकर बेताब हैं, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव दिखाई देंगे। अपनी आने वाली फिल्म छलांग को लेकर नुसरत का कहना है कि मैं इस फिल्म के ट्रेलर और गानों का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मुझे वाकई अच्छा ब्रेक मिला है और इसकी मुझे जरूरत भी थी।
2019 में ऐसी यामी गौतम भी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 100 और 200 करोड़ की फ़िल्मों में काम किया। विक्की कौशल के साथ वो उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में नज़र आयीं, जिसने 244 करोड़ जमा किये थे। वहीं आयुष्मान खुराना के साथ उनकी बाला आयी, जिसने 116 करोड़ से अधिक जमा किये थे।
आलिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय 100 करोड़ में पहुंची, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फ़िल्म ने 140 करोड़ के आसपास जमा किये थे। कृति सनोन अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 में लीड रोल में थीं। इस फ़िल्म ने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया।
रकुल प्रीत ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली। दे दे प्यार दे में वो अजय देवगन के अपोज़िट नज़र आयीं, जिसने 102 करोड़ से अधिक जमा किये थे। कटरीना कैफ़ भारत में सलमान ख़ान के अपोज़िट थीं। इस फ़िल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली।
कियारा आडवाणी भी इस साल की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी दो फ़िल्में 100 और 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। शाहिद कपूर के साथ उनकी कबीर सिंह ने 278 करोड़ जमा किये थे और अब गुड न्यूज़ 117 करोड़ का कलेक्शन करके 100 करोड़ क्लब में दाखिल हो चुकी है। इस फ़िल्म में कियारा पैरेलल फीमेल लीड में हैं।