Move to Jagran APP

Golmaal Again In Cinemas: न्यूज़ीलैंड में कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली हिंदी फ़िल्म

Golmaal Again In Cinemas रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। गोलमाल सीरीज़ की यह चौथी और अजय देवगन के करियर की पहली 200 करोड़ करने वाली फ़िल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 11:46 AM (IST)
Golmaal Again In Cinemas: न्यूज़ीलैंड में कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली हिंदी फ़िल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद दुनियाभर के देशों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे। जहां-जहां वारयस का प्रकोप कम हो गया है या बिल्कुल ख़त्म हो गया है, वहां ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है। न्यूज़ीलैंड ऐसा ही मुल्क है और अब सिनेमाघर भी खुल गये हैं। ख़ास बात यह है कि न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से हुई है। 

loksabha election banner

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया- कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गयी है। इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। गोलमाल सीरीज़ की यह चौथी फ़िल्म है। साथ ही अजय देवगन के करियर की पहली फ़िल्म, जो 200 करोड़ क्लब में गयी हो। 

वहीं, रोहित ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करके लिखा- न्यूज़ीलैंड ने गोलमाल अगेन को सिनेमाओं में फिर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। इसके बाद यह कोविड 19 पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। न्यूज़ीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और गोलमाल अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघर खुल रहे हैं। जैसा कि किसी ने कहा है- शो चलता रहना चाहिए।

 

View this post on Instagram

New Zealand decides to re-release Golmaal Again in theatres making it the First Hindi Film to get a relaunch post covid. New Zealand is now covid free and is opening its theatres on 25th June with Golmaal Again. As it is rightly said - ‘’THE SHOW MUST GO ON...’’

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on

गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने मुख्य किरदार निभाये थे। परिणीति चोपड़ा ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। 205 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन करके गोलमाल अगेन सुपर हिट घोषित की गयी थी। 

2020 में रिलीज़ होने वाली अजय देवगन की फ़िल्मों की बात करें तो भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान रिलीज़ होने वाली थीं, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते सिनेमाघरों की बंदी की वजह से सारा शेड्यूल बिगड़ गया है। भुज को लेकर ख़बर आयी थी कि फ़िल्म ओटोटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि अजय के फैंस इससे ख़ुश नहीं हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया में इसको लेकर अभियान भी चलाया था और मांग की थी कि फ़िल्म सिर्फ़ सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाए। वहीं, मैदान नवम्बर के बजाए 11 दिसम्बर में रिलीज़ की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.