George Floyd Death: बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़कीं कंगना रनोट, ‘जब साधुओं को मारा तब चुप क्यों थे ये’?
George Floyd Death कंगना अपनी फिल्मों के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बिना डरे खुलकर बात करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकी पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए जॉर्ड फ्लॉयड की मौत पर अमेरिका में लगातार हंगामा हो रहा है। देश के कई शहरों में कर्फ्यू लग गया है। कर्फ्यू के बावजूद हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और बराबरी के हक़ की मांग कर रहे हैं। अमेरिका के अलावा और भी कई देशों में अमेरिकी पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ आवाज़ उठ रही है। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर समेत भारत में भी कई सेलेब्स ने इस घटना के खिलाफ अवाज़ उठाई है और इसकी निंदा की है। इसी बीच बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट ने बॉलीवुड सेलेब्स से ये सवाल किया है कि जब कुछ वक्त पहले साधुओं की लिंचिंग हुई थी उस वक्त ये सेलेब्स चुप क्यों थे?
कंगना अपनी फिल्मों के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बिना डरे खुलकर बात करती हैं। अब इस मुद्दे पर पिंकविला से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘कुछ हफ्ते पहले साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग हुई थी। एक साधु को पीट पीटकर मार डाला था, तब सेलेब्स ने इस पर एक शब्द नहीं बोला था। जब्कि ये तो महाराष्ट्र में ही हुआ था जहां ज्यादातर सेलेब्स रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स फेम के लिए सिर्फ बहती गंगा में हाथ थोते हैं'।
कंगना ने आगे कहा, ‘पर्यावरण के मुद्दों पर भी सेलेब्स केवल व्हाइट लोगों को सपोर्ट करते हैं। जब्कि हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं पर्यावरण के लिए शानदार काम कर रहे हैं वो भी बिना किसी मदद और सपोर्ट के। उनमें से कुछ को तो पद्मश्री अवॉर्ड तक से नवाज़ा जा चुका है। मैं उन लोगों की स्टोरी पढ़कर हैरान रह गई थी। लेकिन इंडस्ट्री उन्हें कभी सपोर्ट नहीं करती। शायद, साधु और आदिवासी लोग बॉलीवुड वालों और उनकी फैंस के लिए ज्यादा फैंसी नहीं हैं इसलिए वो उनकी ओर ध्यान नहीं देते'। आपको बता दें कि कंगना इस वक्त अपने परिवार के साथ मनाली में हैं।
ये भी पढ़ें : अमेरिका में फैली हिंसा के बीच वायरल हुआ रॉनित रॉय का वीडियो, जानिए क्या है कनेक्शन