Ganesh Chaturthi 2019: स्मृति ईरानी ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई तो बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर ने कहा...
Ekta Kapoor Misses Her Friend Smriti Irani On Ganesh Chaturthi एकता कपूर के घर गणपति की स्थापनी की जाती है और पूरे विधि विधान से यह पर्व मनाया जाता है। (Photo-Instagram)
नई दिल्ली, जेएनएन। गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर गणेशोत्सव की बधाई अपने फैंस और फॉलोअर्स को दी। स्मृति ने एक फोटो शेयर की, जिसमें भगवान गणेश एक दरवाज़े से दाख़िल हो रहे हैं और घुटनों के बल चल रहा एक बच्चा उनका हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहा है।
इस तस्वीर के साथ स्मृति ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया। तमाम लोगों ने स्मृति की इस फोटो को पसंद किया और उन्हें बदले में इस पर्व की बधाई दी। मगर, स्मृति की ख़ास दोस्त एकता कपूर ने ऐसा कमेंट किया, जिससे लगता है कि वो स्मृति को याद कर रही हैं। एकता ने लिखा- You should have been here, यानि तुम्हें यहां होना चाहिए था। इसके जवाब में स्मृति ने लिखा- I shall be there, यानि मैं वहां आऊंगी
राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर बड़ी अदाकारा थीं। उन्होंने एकता कपूर के बेहद सफल धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद कई सीरियलों में स्मृति ने यादगार किरदार निभाये। एकता ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
Boss with the bosss of all GANESHCHATURTHI #GanpatiBappaMorya pic.twitter.com/Xk5GUSscZa— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) September 2, 2019
देशभर में गणेशोत्सव पर्व पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है। एकता कपूर के घर गणपति की स्थापनी की जाती है और पूरे विधि विधान से यह पर्व मनाया जाता है। जीतेंद्र और तुषार कपूर ने पारम्परिक परिधानों में भगवान गणेश की स्थापना करने के बाद पूजा अर्चना की।