Move to Jagran APP

Frozen 2 Box Office Collection Worldwide: दुनियाभर में छा गयी 'फ्रोज़न 2', कमाई का नया कीर्तिमान

Frozen 2 Box Office Collection Worldwide अगर भारत में रिलीज़ हुई एनिमेशन फ़िल्मों की बात करें तो सबसे सफल फ़िल्म द लॉयन किंग है जिसने 150.09 करोड़ का कलेक्शन किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 08:05 PM (IST)
Frozen 2 Box Office Collection Worldwide: दुनियाभर में छा गयी 'फ्रोज़न 2', कमाई का नया कीर्तिमान
Frozen 2 Box Office Collection Worldwide: दुनियाभर में छा गयी 'फ्रोज़न 2', कमाई का नया कीर्तिमान

नई दिल्ली, जेएनएन। डिज़्नी की एनिमेशन फ़िल्म फ्रोज़न 2 ने दुनियाभर में कमाई का नया कीर्तिमान बनाया है। फ़िल्म ओपनिंग वीकेंड में दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेशन फ़िल्म बन चुकी है। भारत में भी फ्रोज़न 2 को अच्छा रिस्पांस मिला है। 

loksabha election banner

फोर्ब्स वेबसाइट के अनुसार, फ्रोज़न ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 127 मिलियन डॉलर यानि लगभग 909 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 350.20 मिलियन डॉलर यानि लगभग 2500 करोड़ रुपेय का कारोबार किया है। फ्रोज़न 2 ने इनक्रेडिबल्स 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1732 करोड़ रुपये जमा किये थे। भारत की बात करें तो फ्रोज़न 2 ने ओपनिंग वीकेंड में 19.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। चौथे दिन सोमवार को भी फ़िल्म के ठीकठाक कलेक्शन करने की ख़बर है। 

अगर भारत में रिलीज़ हुई एनिमेशन फ़िल्मों की बात करें तो इस साल की सबसे सफल फ़िल्म द लॉयन किंग है, जिसने 150.09 करोड़ का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों के लिए शाह रुख़ ख़ान और आर्यन ने आवाज़ दी थी। पिछले साल आयी इनक्रेडिबल्स 2 ने 40.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2016 में आयी एंग्री बर्ड्स ने 9.04 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ्लॉप घोषित की गयी थी। 

भारत में फ्रोज़न 2 अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई। हिंदी भाषा के लिए मुख्य किरदारों को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी है। प्रियंका और परिणीति पहली बार किसी फ़िल्म प्रोजेक्ट के लिए साथ आयी हैं।

फ्रोज़न 2, 2013 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है। फ्रोज़न दो बहनों एल्सा और एना की कहानी है। एल्सा के पास चीज़ों को जमाने की जादुई शक्ति है, जिसे वो स्वीकार करने में हिचकती है, मगर जब बहन एना की ज़िंदगी मुश्किल में फंसती है तो वो इनका इस्तेमाल करती है और सुपरहीरो के तौर पर उभरती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.