फ्रीडा पिंटो को है अफसोस, स्लमडॉग मिलेनियर के बाद उनकी आठ फिल्में आईं लेकिन...
लव सोनिया 14 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो इन दिनों अपनी फिल्म लव सोनिया को लेकर चर्चा में हैं। जागरण डॉट कॉम से हुई विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि, उनकी इससे पहले कई फिल्में रिलीज हो चुकी है लेकिन उन्हें अफसोस इस बात का है कि भारत में इस बारे में चर्चा ही नहीं हुई है।
फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में फ्रीडा पिंटो की अहम भूमिका थी। इस फिल्म के बाद फ्रीडा लगभग आठ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन फ्रीडा को अफसोस है। फ्रीडा इस बारे में कहती हैं कि, स्लमडॉग मिलेनियर के बाद मेरी आठ फिल्में आ चुकी हैं लेकिन इस बात का अफसोस है कि, इन फिल्मों की भारत में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियां करियर में ब्रेक लेने का जोखिम नहीं उठाती लेकिन अपने करियर को एक सही दिशा देने के लिए उन्होंने ढाई वर्षों का ब्रेक लिया, जिसके बाद वह यह समझ पाई कि उन्हें क्या करना है और फिर उन्होंने दोबारा हॉलीवुड में काम करना शुरू किया। फ्रीडा पिंटो जल्द फिल्म लव सोनिया में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म देह व्यापार जैसे संवेदनशील विषय को उठाती है। लव सोनिया 14 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते नौ फिल्मों का मेला, मनमार्ज़ियाँ की हो सकती है पहले दिन इतनी कमाई
यह भी पढ़ें: …तो क्या इस दिन होने वाली है दीपिका और रणवीर की शादी !