जब राजकुमार की हुई शाहरुख़ से तुलना तो ये बोल पड़ीं जूही चावला
गौरतलब है कि फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा मैं राजकुमार राव सोनम कपूर अनिल कपूर और जूही चावला की अहम भूमिका है। सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव एक नए अंदाज में नजर आएंगे।
मुंबई। अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से हुई विशेष बातचीत में जूही चावला ने राजकुमार राव की सराहना की।
इस मौके पर जब जागरण डॉट कॉम ने उनसे पूछा कि उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ काफ़ी काम किया है और अब वह राजकुमार राव के साथ काम कर रही है तो ऐसे में दोनों की तुलना करने पर वह क्या समानताएं पाती हैं? इस पर उत्तर देते हुए जूही चावला पहले तो बहुत ही खुश हो गई। उसके बाद उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि राजकुमार राव और शाहरुख़ खान में बहुत समानताएं हैं।
जूही चावला कहती हैं,'ओ माय गॉड राजकुमार राव तुम्हारी तारीफ करूं या सच बता दूँ। (राजकुमार राव कहते है- सिर्फ सच बताइए) राजकुमार राव के साथ काम करके बहुत ही बहुत ही बहुत ही अच्छा लगा। यह बहुत ही अच्छा कलाकार है। यह भोला भाला दिखने वाला लड़का अंदर से बहुत ही मस्ती करने वाला लड़का है। राजकुमार राव उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो बहुत ही बड़ी और गंभीरता वाली बात भी बहुत ही मजाकिया अंदाज में बोलकर निकल जाते हैं। यह बहुत बड़ी बात है। जूही ने कहा कि राजकुमार राव बहुत अच्छा अभिनय करते हैं। यह फिल्म भी उनके लिए एक अलग किस्म की फिल्म साबित होगी। जैसा कि वह करते आ रहे हैं। वैसे भी यह साल उनके लिए बहुत अच्छे रहा है। उन्होंने स्त्री जैसी फिल्म की है। हमारी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में वह एक अलग अवतार में नजर आएंगे।'
गौरतलब है कि फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा मैं राजकुमार राव सोनम कपूर अनिल कपूर और जूही चावला की अहम भूमिका है। सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव एक नए अंदाज में नजर आएंगे। वहीं जूही चावला के साथ राजकुमार राव पहली बार काम करेंगे। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगीl
यह भी पढ़ें: Box Office: कमाल कर रही है ये कन्नड़ फिल्म, चौथे दिन KGF को इतने करोड़