फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का Trailer देखिए, अनुपम खेर बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है।
मुंबई। बहुचर्चित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर अगले साल जनवरी में रिलीज होगी जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, चूंकि इसमें राजनीतिक स्थित परिस्थित को दर्शाया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। मुंबई में हुए एक आयोजन में ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
फिल्म एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर के ट्रेलर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कार्यकाल के दौरान हुए राजनैतिक बदलाव और उस समय की राजनीतिक स्थित को दर्शाया गया है। खास तौर पर शुरूआत इस बात से की जाती है कि महाभारत में दो परिवार थे लेकिन भारत की राजनीतिक परिस्थित में सिर्फ एक परिवार है। डॉ. मनमोहन सिंह को भीष्म पितामह की संज्ञा दी गई है जिनमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन सोनिया गांधी ने ही डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना था। इसके बाद क्या-क्या हुआ यह ट्रेलर बखूबी बया करता है। इस बात को कहने की कोशिश की गई है कि डॉ. मनमोहन सिंह पार्टी के प्रेशर के चलते अपने निर्णय स्वतंत्र होकर नहीं ले पाते थे।
लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं इसलिए इस फिल्म पर सबकी निगाहें हैं कि यह दर्शकों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगी। खैर, फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर हैं। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्न संजय बारू की भूमिका निभा रहे हैं जो कि पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्हीं की किताब पर इस फिल्म को बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने खुद को बताया सलमान खान का Fan, कटरीना ने लिखा Keep being
यह भी पढ़ें: जब रणवीर ने कपिल शर्मा को दी गूगली, कहा तेरी दीपू तो मेरी हो गई