सितारों की होली: इसी दिन पैदा हुआ था ये 'राजा', जलेबी जैसी 'सीधी' हो जाती रानी
आमिर बताते हैं कि उनको उनकी अम्मी ने यह बात बताई थी कि जब उनका जन्म हुआ तो उनकी दाई मां ने उन्हें गालों पर रंग लगाया था।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कुछ स्टार्स को होली खेलना हमेशा ही खूब भाता है तो कुछ स्टार्स कभी भी होली खेलना पसंद नहीं करते थे। कल शुक्रवार को होली है और इस मौके पर क्या है होली से जुड़ी उनकी यादें...आइये जानते हैं।
रानी मुखर्जी
रानी मुख़र्जी हालांकि इस साल होली नहीं मनाएंगी लेकिन उन्होंने यह बातचीत श्रीदेवी के निधन से पहली की थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह खूब होली खेलती थीं बचपन में और उन्हें घर में रहना बिल्कुल पसंद नहीं था। सबके साथ वह जम कर होली खेलती थीं। हुड़दंग करती थीं और सबसे खास बात थीं कि रंगों वाली होली खेलती थीं। इसके अलावा उन्हें जलेबी खाना और रबड़ी-गुझिया खाना भी बेहद पसंद रहा है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार में हमेशा पूरे परिवार के साथ ही होली का त्यौहार मनाना पसंद करते रहे हैं। उनका पूरा परिवार बचपन से ही होली में जमा होता है। घर में खूब पकवान बनते हैं। हर साल उनके परिवार के वे सदस्य जो दिल्ली में रहते हैं। उनके साथ भी वह होली मनाते हैं। हर साल कजिन्स का भी परिवार दिल्ली से मुंबई आ जाता है और घर में ढेर सारी मस्ती और खूब सारे पकवान बनते हैं।
सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान ने कहा कि उनको कभी भी होली में रंग खेलना पसंद ही नहीं रहा है और वह कभी भी रंगों वाली होली खेलना पसंद नहीं करती हैं। हां पकवान खाना उन्हें पसंद है।
हुमा कुरैशी
हुमा ने अपनी होली की यादें शेयर करते हुए बताया कि वह काफी मस्ती करती थीं बचपन में। वह और भाई साकिब जम कर होली खेलते थे और फिर उनकी मम्मी उनको अपने घर में अंदर नहीं आने देती थीं, क्योंकि वह इस तरह होली के रंग से रंगी होती थीं।
आमिर खान
आमिर खान ने यह बात कई बार दोहराई है कि जब आमिर का जन्म हुआ था यानि 14 मार्च 1965 को तो उस दिन ही होली थी। आमिर बताते हैं कि उनको उनकी अम्मी ने यह बात बताई थी कि जब उनका जन्म हुआ तो उनकी दाई मां ने उन्हें गालों पर रंग लगाया था। आमिर खान को हमेशा अपनी परिवार के साथ होली मनाना पसंद रहा है।
यह भी पढ़ें: होली से पहले तैमूर पर चढ़ी ऐसी मस्ती, राजस्थान में भी बनाया सबको अपना दिवाना