फिल्मी सितारों ने आरएसएस के विचार शिविर में लिया हिस्सा
तीन दिवसीय शिविर 19 सितंबर तक चलेगा। इस शिविर में कई फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड से जुड़े इवेंट्स में तो अक्सर सेलेब्स पहुंचते ही हैं क्योंकि वह उनका मुख्य काम है। लेकिन कई दूसरे आयोजनों पर भी सेलेब्स पहुंच कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर न सिर्फ अपने विचार व्यक्त करते हैं बल्कि औरों के विचार सुनते भी हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दिल्ली में ‘भविष्य का भारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण’ विषय पर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया हैl इसमें आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। खास बात यह भी थी कि इस शिविर में फिल्म जगत के कई सितारों ने हिस्सा लिया। यह पहली बार है कि इतने बड़े पैमाने पर बॉलीवुड के कलाकार संघ की विचारधारा सुनने समझने और जानने के लिए आगे आए हैंl सभी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें अभिनेता नवाजु़द्दीन सिद्दीकी, अभिनेत्री मनीषा कोईराला, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और अभिनेता मनीष पॉल शामिल हुए। साथ ही प्रसिद्ध गायक अनु मलिक, अनु कपूर और तनुजा चंद्रा भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर संघ के विचार सुनने के लिए प्रेरित किया गयाl 17 सितंबर से शुरू हुए यह कार्यक्रम में 18 और 19 सितंबर को भी है।
इस मौके पर आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के बारे में जानकारी देते कहा कि संघ संपूर्ण समाज को अपना मानकर काम करता है। भागवत ने कहा कि देश में हर जगह विविधता ही विविधता है। भाषा, जाति, धर्म, खान-पान किसी भी क्षेत्र को लेकर विविधता की भरमार है। लेकिन इन विविधता से डरने की जरूरत नहीं। उनका उत्सव मनाने की जरूरत है। अपनी मानो और दूसरे का सम्मान करो। भागवत के अनुसार कुछ लोग इन विविधता की आड़ में समाज और देश को बांटने की कोशिश में जुटे रहते हैं। लेकिन संघ विविधता में भी एकत्व ढूंढने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: Stree के Box Office कलेक्शन का ग्राफ कुछ एेसा है, सोमवार को मिले इतने करोड़
यह भी पढ़ें: कौशल विकास अभियान से जुड़ गए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा