मुंबई पुलिस के उमंग शो में सितारे उतरे जमीं पर, शाहरुख़, अक्षय, आलिया, रणबीर सहित पहुंचे ये स्टार्स
मुंबई पुलिस वेलफेयर शो में बॉलीवुड स्टार्स ने परफॉर्म किया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार खास तौर पर मौजूद थे।
मुंबई। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को पूरे देश में मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस दिन सोशल मीडिया के जरिए तो विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके एक दिन बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर बीती रात मुंबई पुलिस वेलफेयर शो उमंग हुआ जिसमें सितारे एक बार फिर जमीं पर उतरे। आइए इस भव्य आयोजन की तस्वीरों के साथ आपको देते हैं पूरी जानकारी -
मुंबई पुलिस वेलफेयर शो उमंग हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें फिल्म स्टार्स परफॉर्म करते हैं। बीती रात एक बार फिर सितारे इस भव्य शो में शामिल हुए और सबका खूब मनोरंजन किया। शुरुआत करते हैं बिग बी अमिताभ बच्चन से जिन्होंने इस मौके पर स्पीच दी।
शो में जहां एक ओर सीनियर एक्टर्स नजर आए वहीं स्टारडॉटर्स का भी जलवा कायम रहा। अभिनेत्री कटरीना कैफ इस मौक पर रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थी।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कुछ इस अंदाज में नजर आई। जाह्नवी ट्रेडिशनल ड्रेसअप में नजर आई।
इस खास अवसर पर एक खास जोड़ी भी नजर आई। बात हो रही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की।
रणबीर और आलिया को लेकर खबरें है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। आलिया और रणबीर के परिवार के बीच में नजदीकियां भी बढ़ी हैं। ये दोनों एक्टर्स अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्रास्त्र में नजर आएंगे।
आयोजन के दौरान रणबीर और आलिया ने पुलिर अफसरों से भी मुलाकात की। इस खास अवसर पर जाह्नवी कपूर भी इस खास अंदाज में नजर आईं। जाह्नवी ने भी पुलिस अफसरों से मुलाकात की।
आयोजन के दौरान कलाकारों ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फणवीस और उनकी पत्नी से मुलाकात की। इस तस्वीर में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अजय देवगन को देखा जा सकता है।
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को इस तस्वीर में देखा जा सकता है। उर्मिला मातोंडकर, करिश्मा कपूर और तब्बू कुछ इस प्रकार नजर आई।
शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी संग पहुंची थी।
कुछ इस प्रकार तब्बू श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से मिली।
अब बात करते हैं परफॉर्मेंस की। खिलाड़ी कुमार अक्षय ने कुछ इस प्रकार एंट्री की थी। वे बाइक पर सवार थे और पुलिस के लुक में नजर आए।
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, रणवीर सिंह ने बिल्कुल अलग प्रकार से एंट्री की थी। वे कार पर सवार थे और आस पास लोग ढोल बजा रहे थे।
स्टेज पर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने सबका खूब मनोजंन किया।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्यों मांगी माफी, यह है खास वजह
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या के लिए कभी कही गई थी इतनी 'गंदी' बात, आज तक चुभती है