Move to Jagran APP

Film Pogaru Controversy: ध्रुव सरजा की फिल्म पर छिड़ा विवाद, भड़के ब्राह्मण समाज के बाद हटाए आपत्तिजनक सीन

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ध्रुव सरजा और अभिनेत्री रश्मिका मंदना की फिल्म पोगारू विवादों में आ गई है। फिल्म पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं का अपमान करने का आरोप है। फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद हो गया है

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 11:10 AM (IST)
Film Pogaru Controversy: ध्रुव सरजा की फिल्म पर छिड़ा विवाद, भड़के ब्राह्मण समाज के बाद हटाए आपत्तिजनक सीन
फिल्म पोगारू में अभिनेता ध्रुव सरजा, Instagram : jaianjeneya_sarja_fanpage

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ध्रुव सरजा और अभिनेत्री रश्मिका मंदना की फिल्म पोगारू विवादों में आ गई है। फिल्म पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं का अपमान करने का आरोप है। फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद हो गया है, जिसके चलते मेकर्स ने फिल्म के 14 विवादित सीन हटाने का फैसला किया है। यह फैसला कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के मीटिंग के बाद लिया गया है।

loksabha election banner

फिल्म पोगारू 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लग रहे हैं। आम से लेकर खास तक हर किसी ने फिल्म के सीन्स और डायलॉग को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया, जिसके बाद मेकर्स ने सीन्स हटाने का फैसला किया है। अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट की खबर के अनुसार बुधवार को कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड के अध्यक्ष जयराज ने बयान जारी कर कहा कि मेकर्स से मीटिंग करने का बाद यह फैसला किया गया है कि फिल्म के सभी विवादित सीन्स को हटाया जाएगा है।

वहीं भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने ट्विटर पर फिल्म पोगारू के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा विवादित सीन शेयर कर अपना गुस्सा जताया है। शोभा करंदलाजे ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हिंदुओं का अपमान करना अब फैशन बन गया है। क्या किसी में हिम्मत है दूसरे धर्म को ऐसे दिखा सके? इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोक देनी चाहिए जब तक हर विवादित सीन हटा न दिया जाए। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता'।

इसके अलावा और भी कई लोगों ने फिल्म पोगारू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि इस फिल्म में एक ऐसा सीन दिखाया गया है कि जिसमें कुछ गुंडे हवन कर रहे एक ब्राह्मण के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। एक गुंडे को उसके कंधे पर पैर रखते हुए दिखाया गया हैं। उस सीन की वजह से ब्राह्मण समाज काफी गुस्से में है। वहीं इस सीन को हटाने का फैसला करते हुए फिल्म पोगारू का निर्देशक नंदकिशोर ने कहा है कि किसी भी समुदाय का अपमान नहीं करना चाहते थे।

साथ ही दर्शकों के इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि विवादित सीन्स को हटाने के बाद फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि फिल्म पोगारू लंबे समय से चर्चा में थी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा और रश्मिका मंदना के अलावा राघवेंद्र राजकुमार, धनंजय, काई ग्रीन, पी रविशंकर, साधु कोकिला, मॉर्गन अस्ट और कुट्टी प्रताप से सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.