Move to Jagran APP

आशुतोष की फिल्म 'पानीपत' के जावेद अख्तर लिखेंगे गीत और अजय-अतुल देंगे संगीत

पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी जिसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन अहम भूमिका में होंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 06:08 PM (IST)
आशुतोष की फिल्म 'पानीपत' के जावेद अख्तर लिखेंगे गीत और अजय-अतुल देंगे संगीत
आशुतोष की फिल्म 'पानीपत' के जावेद अख्तर लिखेंगे गीत और अजय-अतुल देंगे संगीत

मुंबई। प्रसिद्ध फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत इन दिनों खूब चर्चा में है। शुरुआत से ही फिल्म अपने भव्य सेट को लेकर सुर्खियों में रही है और आशुतोष भी अपनी फिल्मों में भव्य सेट का निर्माण के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर आशुतोष की इस फिल्म के गीतों को प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर लिखेंगे।

loksabha election banner

फिल्म पानीपत को लेकर खास बात यह है कि, एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म पानीपत के गीतों को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर लिखेंगे। इसके साथ फिल्म का म्यूजिक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल देंगे। आपको बता दें कि, आठवी बार आशुतोष गोवारिकर और जावेद अख्तर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले फिल्म लगान, स्वदेस, जोधा-अक्बर और मोहन जोदाड़ो में दोनों ने साथ काम किया है। म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल ने मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट का म्यूजिक दिया था। हाल ही में रिलीज हुई धड़क का म्यूजिक भी अजय-अतुल ने दिया था। यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है। कुछ समय पहले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने ट्विट कर यह जानकारी दी थी कि फिल्म के डायलॉग्स को पद्मश्री अशोक चक्रधर लिखेंगे।

बता दें कि, पानीपत के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए खास तौर पर एनडी स्टूडियो में शनिवार वाड़ा बनाया जा रहा है जिसकी कुछ तस्वीरें हमने आपको दिखाई थी। जोधा अकबर और मोहनजो दाड़ो जैसी फिल्मों को बनाकर नायाब नमूना पेश कर चुके फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर का पूरा जोर अब अगली फिल्म पानीपत पर है। भव्य फिल्म 'पानीपत' आशुतोष बनाने जा रहे हैं जिसको लेकर खास चर्चा इस फिल्म की भव्यता और सेट को लेकर हो रही है। इस बहुचर्चित फिल्म का सेट प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई द्वारा एनडी स्टूडियो में बनाया जा रहा है।

फिल्म पानीपत में एक टैग लाइन भी दी गई है द ग्रेट बेट्रेयल। पानीपत वह जगह है जहां पर भारत की तीन बड़ी लड़ाईयां लड़ी गई। पहली लड़ाई बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच लड़ी गई। जबकि पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच लड़ी गई थी। पानीपत की तीसरी और निर्णायक लड़ाई अहमद शाह अब्दाली और मराठा में पेशवाओं के नेतृत्व में लड़ी गई थी। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी जिसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन अहम भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें: Thugs of Hindostan: 'सुरैय्या' जान लेगी क्या, गीत के बोल सुनिए

यह भी पढ़ें: Box Office: जारी है बधाइयों का सिलसिला और कमाई का तूफ़ान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.