अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुग़ल शासक मराठा राजाओं को देते थे टैक्स, नहीं थीं इस बात की जानकारी'
Arjun Kapoor On Panipat फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर पेशवा सदाशिव राव की भूमिका निभा रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह वह मराठाओं के इतिहास के बारे में बहुत कम जानते थे और फिल्म पानीपत के माध्यम से वह मराठाओं के बारे में विस्तार से जान पाएं।
इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘यह फिल्म वहां से शुरू होती है जहां मराठाओं का पूरे भारत पर राज था। कोई नहीं जानता हैं कि उनका नियंत्रण मुगलों पर भी था, मुगल उन्हें टैक्स का भुगतान किया करते थे। मुझे अचरज हुआ कि मैं इस कहानी के बारे में इतना कम जानता था।’
फिल्म में पेशवा सदाशिव राव की भूमिका निभाने वाले अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि इस फिल्म की भूमिका के लिए उन्होंने कैसे तैयारी कीl इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैंने एक डिक्शन कोच के साथ काम किया लेकिन सदाशिव राव की को पूरा करना कठिन काम था। उनकी पर्सनालिटी कैसी थीं, क्या वह पार्वती बाई से प्यार करते थे? यह सब मैंने इस फिल्म के माध्यम से खोजा और उन्हें अपने कैरेक्टर में उतारा।’
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में संजय दत्त और कृति सनन की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं फिल्म में कृति सनन पार्वतीबाई की भूमिका में होंगीl इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया हैंl यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म हैंl
इस फिल्म में मराठाओं और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई जंग को भी दिखाया जाएगाl सदाशिव राव एक मात्र पेशवा थेl जिनके राज में मराठाओं का साम्राज्य दिल्ली के तख्त तक पहुंच गया थाl इस फिल्म में मराठाओं की गौरव गाथा को दर्शाया गया हैंl फिल्म के गाने पहले ही वायरल और हिट हुए हैंl सभी को फिल्म का ट्रेलर भी पसंद आया थाl