Move to Jagran APP

फिल्म गली बॉय के जरिए पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगी रणवीर और आलिया की जोड़ी

फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रणवीर की पिछली फिल्म सिंबा थी जो दिसंबर में रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:17 AM (IST)
फिल्म गली बॉय के जरिए पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगी रणवीर और आलिया की जोड़ी
फिल्म गली बॉय के जरिए पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगी रणवीर और आलिया की जोड़ी

मुंबई। रणवीर सिंह अलग-अलग किरदारों में जान फूंकने के लिए मशहूर हैं। उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस का हर कोई दीवाना है। चाहे बात हो फिल्म से जुड़े इंटरव्यूज की या फिर फिल्मों में परफॉर्मेंस की। वे हर वक्त काफी एनर्जेटिक लगते हैं और अपने आस-पास वालों को भी खूब हंसाते हैं। अब रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय की चर्चा है जिसका ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। यह फिल्म वैसे तो कई मायनों में खास है लेकिन खास तौर पर अगर बात करें रणवीर के लुक की, तो इसमें वे अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। तो आइए आपको इस फिल्म की खास बातों के बारे में जानकारी देते हुए रणवीर सिंह के अलग-अलग लुक्स के बारे में भी बताते हैं। 

loksabha election banner

रणवीर और आलिया की जोड़ी पहली बार 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवीर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। रणवीर सिंह फिल्म में गली के रैपर की भूमिका में नज़र आयेंगे। यह पहली बार होगा जब रणवीर किसी म्यूजिकल बॉय के किरदार में होंगे। किरदार की बात करें तो यह भी बिल्कुल अलग है जो अभी तक रणवीर सिंह ने नहीं निभाया है। वही, सबसे खास बात यह है कि, पहली बार रणवीर और आलिया की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। 

डिफरेंट लुक

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा अच्छी कमाई कर रही है जो कि पिछले साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई है। अगर इस फिल्म में रणवीर के लुक को देखा जाए तो उनका वजन थोड़ा ज्यादा है और उन्होंने इसके लिए खास तौर पर बॉडी बनाई है। फिल्म में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है।

लेकिन गली बॉय जो कि जल्द रिलीज होने वाली है उसमें रणवीर का लुक इसके विपरीत रहेगा। रणवीर पतले नजर आएंगे और यह झलक वैसी ही है जैसा कि जब वे शुरुआती समय में फिल्मों में नजर आए थे।  

रणबीर और आलिया ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर खुद जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।दरअसल, जो वीडियो रणवीर ने शेयर किया था उसके आखिर में बताया गया था कि फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को सबके सामने आ जाएगा। यह वीडियो फिल्म का टीजर ही था। इस वीडियो का नाम दिया गया था असली हिप हॉप। इस वीडियो में गली बॉय बने रणवीर सिंह के सफर को देखा जा सकता है जिसमें आलिया भट्ट की भी झलक नजर आती है। पूरे वीडियो में बैकग्राउंड में म्यूजिक चलता रहता है। 

आपको बता दें कि, रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद रणवीर सिंह की सिंबा आई और अब गली बॉय को लेकर वे तैयार हैं जो कि इस साल वेलेंटाइंस डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि, पिछले साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह की पहली फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी जिसे बड़ी सफलता हासिल हुई थी।

इस फिल्म में रणवीर ने नेगेटिव किरदार निभाया था लेकिन इसके लिए रणवीर को खूब सराहा गया था। 

अगर बात करें आलिया की तो वे इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्रास्त्र को लेकर व्यस्त हैं जिसमें रणबीर कपूर की अहम भूमिका है और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी हैं।

यह भी पढ़ें: अनुुपम खेर की अगली फिल्म होटल मुंबई का ट्रेलर जल्द होगा दर्शकों के सामने

यह भी पढ़ें: तो क्या रणबीर आलिया को बहन रिद्धिमा ने गिफ्ट की है यह खास अक्षर वाली अंगूठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.