Fatima Sana Shekh ने डोंट रश चैलेंज पर शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो
लीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपने इंस्टाग्राम पर डोंट रश चैलेंज पर डांस का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस चैलेंज पर अबतक एक्टर विक्की कौशल और साउथ की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इस चैलेंज पर वीडियो बनाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपने इंस्टाग्राम पर डोंट रश चैलेंज पर डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस चैलेंज पर अबतक एक्टर विक्की कौशल और साउथ की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इस चैलेंज पर वीडियो बनाई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस वीडियो में फातिमा और कोरियोग्राफर शाजेब शेख के साथ डोंट रश चैलेंज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों येलो कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। फातिमा और शाजेब की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है, वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनके फैंस कमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर फातिमा ने कैप्शन लिखा, ‘शाजेब शेख के साथ थोड़ी मस्ती। हमारा #डोंटरशचैलेंज।’
वहीं साउथ की एक्ट्रेस सामंथा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, विक्की कौशल की वजह से हम ये कर पाए! इस अविश्वसनीय महिला अनुष्का स्वामी के लिए चियर करना तो बनता है, मुझे एक साल दे दो, मैं वहां पर रहूंगी जहां तुम हो।’ बता दें कि फातिमा सना शेख ने बचपन में ही बाल कलाकार के रूप में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्म में छोटे-बड़े किरदार प्ले किए हैं।
साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ जैसे शो में काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से मिली। जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ लीड रोल प्ले किया है। उन्होंने विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ अहम रोल निभाया है।
हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म ‘लूडो’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ में देखा गया था। फिल्म ‘लूडो’ में वो अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। वहीं फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं