कॉफी ना मिलने की वजह से नाराज हुईं फातिमा सना शेख, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं, तो दूसरी वीडियो में वो कॉफी की मांग करती हुई दिख रही हैं।
अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो जिम में हैबी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी वीडियो में व्हाइट कलर की ड्रेस में चश्मा लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो कॉफी ना मिलने के कारण काफी गुस्से में हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा, ‘मेरेको कॉफी मंगता।’ उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने डॉगी के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इस वीडियो में फातिमा पिंक कलर की प्रिटेंड ड्रेस में दिख रही हैं, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर एक खास कैप्शन भी लिखा है।
बता दें अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में फिल्म ‘चाची 420’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने कमल हसन और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने ‘बड़े दिलवाला’, ‘वन टू का फॉर’, ‘तहान’, ‘बिट्टू बॉस’ और ‘आकाशवाणी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने पहचान आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से मिली। जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ लीड़ रोल प्ले किया है।
हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म ‘लूडो’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ में देखा गया था। फिल्म ‘लूडो’ में वो अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। वहीं फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।