Move to Jagran APP

छेड़खानी करने वाले लड़के को फ़ातिमा सना शेख़ ने जड़ दिया थप्पड़, लड़के ने पलटकर मारा मुक्का... दंगल गर्ल ने सुनाया पूरा किस्सा

हाल ही में फ़ातिमा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का भी एलान किया। फ़ातिमा ने फ़िल्मों में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। कमल हासन और तब्बू की फ़िल्म चाची 420 में वो उनकी बेटी के रोल में नज़र आयी थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 05:26 PM (IST)
छेड़खानी करने वाले लड़के को फ़ातिमा सना शेख़ ने जड़ दिया थप्पड़, लड़के ने पलटकर मारा मुक्का... दंगल गर्ल ने सुनाया पूरा किस्सा
Fatima Sana Shaikh revealed in an interview. Photo- Instagram/Fatima Sana Shaikh

नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल से बॉलीवुड में बतौर ग्रोन अप एक्टर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फ़ातिमा सना शेख़ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई एंथोलॉजी फ़िल्म अजीब दास्तांस में नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म में फ़ातिमा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसकी शादी गे से हो जाती है।

loksabha election banner

फ़िल्म से जुड़े इंटरव्यू के दौरान फ़ातिमा सना शेख़ ने छेड़खानी के अजीब क़िस्से के बारे में बताया कि कैसे एक युवक ने उनके साथ बदतमीज़ी करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिसके जवाब में युवक ने एक्ट्रेस को घूंसा मारा और वो बेहोश हो गयी थीं।

पिंकविला को दिये इंटरव्यू में फ़ातिमा ने बताया कि वो जिम के बाद रास्ते में जा रह थी। एक लड़का आया और घूरने लगा। फ़तिमा ने पूछा, क्या घूर रहा है। इस पर लड़के ने कहा कि घूरूंगा, मेरी मर्ज़ी। फ़ातिमा ने लड़के से कहा कि मान ख़ान है क्या? लड़के कहा, मार। मैंने उसे थप्पड़ मारा। उसने मुझे मुक्का मारा और मैं बेहोश हो गयी। फ़ातिमा ने आगे बताया कि उन्होंने अपने पिता को फोन किया। वो दो-तीन लोगों को साथ लेकर आ गये। फ़ातिमा ने इंटरव्यू में अपने पिता के सपोर्ट की भी चर्चा की। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

हाल ही में फ़ातिमा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का भी एलान किया। फ़ातिमा ने फ़िल्मों में अपना करियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था। कमल हासन और तब्बू की फ़िल्म चाची 420 में वो उनकी बेटी के रोल में नज़र आयी थीं। 

लम्बे ब्रेक के बाद 2016 में फ़ातिमा आमिर ख़ान की बेटी बनकर दंगल से बड़े पर्दे पर लौटीं और तब से उनकी फ़िल्मों का सिलसिला जारी है। आमिर ख़ान के साथ वो ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में भी नज़र आयी थीं। नेटफ्लिक्स की फ़िल्म लूडो में भी फ़ातिमा ने एक अहम रोल निभाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.