Lockdown में बेरोजगार हैं फातिमा सना शेख, पैपराजी से कहा- 'जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा तब...', वीडियो वायरल
फ़ातिमा सना शेख़ एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच फ़ातिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में फातिमा पैपराजी के सामने कहती हैं कि वो बेरोजगार हैं।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' से ग्रोन अप एक्टर डेब्यू करने वाली फ़ातिमा सना शेख़ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। फ़ातिमा अबतक के अपने करियर में कई फिल्मों में काम चुकी हैं। वो एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच फ़ातिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फातिमा पैपराजी के सामने ये कहती नजर आ रही हैं कि वो बेरोजगार हैं। यहां देखें फ़ातिमा का वीडियो...
View this post on Instagram
फ़ातिमा सना शेख के इस वायरल वीडियो को रोहित सरइया (rohitsaraiyaa.official) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में पैपराजी फातिमा से कहते हैं, 'आपकी फिल्म काफी अच्छी चल रही है, अजीब दास्तान्स।' इस पर फातिमा खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, 'हां, आपने देखी.. कैसी लगी?' फातिमा के सवाल पर पैपराजी कहते हैं, 'हां बहुत अच्छी है...इसके बाद आपको कोई ओर प्रोजेक्ट?'
पैपराजी के इस सवाल पर फ़ातिमा ने कहा, 'अभी तो जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा, खत्म हो जाएगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजगार बैठे हैं।' एक्ट्रेस का ये सवाल लोगों को काफी हैरान कर रहा है। वहीं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर फैंस के ढेर सारे कमेंट भी सामने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में फ़ातिमा कोविड 19 से संक्रमित हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने इसे मात भी दी। वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ़ातिम लोगों से कोविड 19 की वैक्सीन लगवाने की भी अपील कर रही हैं।
फ़ातिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' से बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया था। फिल्म में आमिर खान और फ़ातिमा के अलावा एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में थीं। दंगल के अलावा फातिमा ने एक बार फिर आमिर के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम किया था। इसके अलावा वह 'लूडो', 'सूरज पे मंगल भारी' और 'अजीब दास्तान' में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। फिल्मों से पहले फातिमा ने टीवी में भी अपना दम दिखाया था।