Move to Jagran APP

Fast And Furious Box Office Collection Day 3: Hobbs And Shaw ने छुड़ाए बॉलीवुड के छक्के, 3 दिनों में इतनी कमाई

Hobbs And Shaw Box office collection Day 3 हॉब्स एंड शॉ फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का स्पिन ऑफ़ है। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन और जेसन स्टैथम ने मुख्य किरदार अदा किये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 07:38 PM (IST)
Fast And Furious Box Office Collection Day 3: Hobbs And Shaw ने छुड़ाए बॉलीवुड के छक्के, 3 दिनों में इतनी कमाई
Fast And Furious Box Office Collection Day 3: Hobbs And Shaw ने छुड़ाए बॉलीवुड के छक्के, 3 दिनों में इतनी कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। एक बार फिर हॉलीवुड फ़िल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया है। ताज़ा रिलीज़ फास्ट एंड फ्यूरियस- हॉब्स एंड शॉ ने ओपनिंग वीकेंड में 42 करोड़ से अधिक कमाई की है। 

loksabha election banner

2 अगस्त (शुक्रवार) को रिलीज़ हुई फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज़ की फ़िल्म ने 13.15 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़ कमाये, जबकि तीसरे दिन रविवार को ज़ोरदार उछाल लेते हुए 16 करोड़ का कलेक्शन किया और ओपनिंग वीकेंड में ही 42.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। इसके साथ हॉब्स एंड शॉ इस साल के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गयी है। 

  • एवेंजर्स एंडगेम- 157.20 करोड़
  • द लायन किंग- 54.75 करोड़
  • स्पायरडरमैन फार फ्रॉम होम- 46.66 करोड़
  • फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ- 42.90 करोड़
  • कैप्टन मारवल- 40.71 करोड़

हॉब्स एंड शॉ, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का स्पिन ऑफ़ है। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन और जेसन स्टैथम ने मुख्य किरदार अदा किये हैं। इस एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी की भारत में बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, दूसरे ओर बॉलीवुड फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना की हालत खस्ता है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में महज़ 5.52 करोड़ का ही कलेक्शन किया। सोनाक्षी सिन्हा की इस फ़िल्म ने सिर्फ़ 80 लाख की ओपनिंग ली थी।

इस फ़िल्म में सोनाक्षी ने बेबी बेदी नाम का किरदार निभाया है, जिसे अपने अंकल का क्लीनिक चलाने के लिए मिलता है, मगर ट्विस्ट यह है कि यह ख़ास तरह का क्लीनिक यानि शफ़ाखाना है, जिसमें यौन संबंधी समस्याओं का इलाज किया जाता है। खानदारी शफ़ाखाना को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.