Move to Jagran APP

मिल्खा सिंह से मिली 'दिल धड़कने दो' की टीम

फरहान अख्तर ने हाल ही में पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह से चंडीगढ़ में उनके घर पर मुलाकात की। फरहान जल्द ही अपनी बहन जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आएंगे और उन्होंने फिल्म की कास्ट और जोया को भी मिल्खा से मिलवाया। फरहान के साथ जोया, प्रियंका

By Monika SharmaEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2015 12:28 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2015 12:43 PM (IST)
मिल्खा सिंह से मिली 'दिल धड़कने दो' की टीम

मुंबई। फरहान अख्तर ने हाल ही में पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह से चंडीगढ़ में उनके घर पर मुलाकात की। फरहान जल्द ही अपनी बहन जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आएंगे और उन्होंने फिल्म की कास्ट और जोया को भी मिल्खा से मिलवाया।

loksabha election banner

आमिर, शाहरुख और सलमान एक ही फिल्म में आएंगे नजर!

फरहान के साथ जोया, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी मिल्खा के घर पहुंचे। फरहान ने ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'मिल्खा जी के घर पर खुशनुमा वक्त। पहली बार पराठा खाने के कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया। धन्यवाद निम्मी आंटी और सोनिया।'

मैं रणबीर का दिल कभी नहीं दुखा सकती - दीपिका

फरहान अख्तर ने जब से फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काम किया है, तभी से वो मिल्खा सिंह के बेहद करीब आ गए हैं। दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता बन गया है।

5 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में फरहान एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं और अनुष्का शर्मा भी अहम किरदार निभा रही हैं।

'बंगिस्तान' में रितेश देशमुख को देख नहीं पहचान पाएंगे आप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.