Move to Jagran APP

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रखी पजामा पार्टी, नाइटी और चप्पल में दिखीं फराह खान

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की है। शादी के बाद से इस स्टार कपल की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 11:24 AM (IST)
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रखी पजामा पार्टी, नाइटी और चप्पल में दिखीं फराह खान
राजकुमार राव, पत्रलेखा, फराह खान- तस्वीर : Instagram: farahkhankunder

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की है। शादी के बाद से इस स्टार कपल की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की पजामा पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें कई सितारे पहुंचे हैं।

loksabha election banner

दरअसल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने रविवार को अपने घर पजामा पार्टी का आयोजन रखा। इस बात की जानकारी मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने दी है। फराह खान ने सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की पजामा पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि वह इस पार्टी में अपनी नाइटी और रबर वाली चप्पल पहनकर गई थीं।

फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की पजामा पार्टी की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में राजकुमार राव ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। पत्रलेखा कैजुअल ड्रेस में, वहीं फराह खान ब्लू प्रिंटेड नाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में यह तीनों सितारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह खान ने खास कैप्शन भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एकमात्र शादी, जिसमें मैं अपनी नाइटी और रबड़ वाली चप्पलें पहन सकती थी। पजामा पार्टी, पत्रलेखा मुझे अभी भी हैंगओवर है।' सोशल मीडिया पर राजकुमार राव, पत्रलेखा और फराह खान की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन सितारों के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी का इंतजार फैंस को भी कई दिनों से था। जिसके बाद 15 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी से पहले दोनों की सगाई का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें राजकुमार घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी पहना रहे थे। इस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं तो इनके फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.