Move to Jagran APP

दीपिका पादुकोण की इस आदत से नाराज हुए फैंस, वीडियो पर कमेंट कर कही ये बात

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर फैंस दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 03:16 PM (IST)
दीपिका पादुकोण की इस आदत से नाराज हुए फैंस, वीडियो पर कमेंट कर कही ये बात
Ranveer Singh and Deepika Padukone. photo source @viralbhayani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच सोमवार को दोनों को हवाई अड्डे के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं।

loksabha election banner

रणवीर और दीपिका की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता काउ ब्वॉय अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका व्हाइट टी शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। दोनों ही वीडियो में पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता गाड़ी से उतरने के बाद गाड़ी का गेट खोलते हैं। उसके बाद उनकी पत्नी दीपिका बाहर आती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

ये सब देखने के बाद फैंस वीडियो पर कमेंट कर दीपिका को ट्रोल कर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या वो हमेशा रणवीर के गेट खोलने का इंतजार करती हैं.. इतने भी क्या नखरे। वही दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर पति है या ड्राइवर? क्यों हमेशा उसको कार का गेट खोलने के लिए रणवीर का इंतजार करना पड़ता है। वही फैंस वीडियो में कमेंट कर अभिनेता से पूछ रहे हैं कि ये सुबह-सुबह काउ ब्वॉय बन कर कहां जा रहे हैं।

Comment

Ranveer comment

आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ये फिल्म साल 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय अभियान को दिखाती है, जिसकी शुरुआत भारतीय टीम ने अपने खराब प्रदर्शन से की थी, लेकिन अंत में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है तो वहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल निभाया है।

तीन फिल्मों में पहले भी नजर आ चुकी है दोनों की जोड़ी

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह हिट है। रणवीर ओर दीपिका की जोड़ी इससे पहले तीन बार नजर आ चुकी है। दोनों की जोड़ी राम- लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत में नजर आ चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.