Exclusive : इरफ़ान के बच्चे हैं इतनी भाषाओं के मीडियम से वाकिफ
इरफान ने खुद यह बात स्वीकारी है कि उन्हें हिंदी भाषा का प्रयोग करने में कभी भी शर्म महसूस नहीं हुई है
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इरफ़ान इन दिनों अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ इसी फिल्म के लिए, इरफ़ान हिंदी भाषा को हमेशा ही तवज्जो देते हैं। भले ही उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी खास उपस्थिति दर्ज कर ली हो। पर इसके बावजूद वह हिंदी भाषी ही हैं।
यह तो हमने आपको जानकारी दी ही थी कि उन्हें जब तक हिंदी में लिखी स्क्रिप्ट नहीं मिलती वो स्क्रिप्ट लेते ही नहीं। न सिर्फ प्रोफेशनल जिंदगी में, बल्कि निजी जिंदगी में भी उन्होंने हिंदी को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना कर रखा है। वो घर पर अपने दोनों बेटों से हिंदी में भी बातचीत करते हैं, बल्कि सिर्फ वही नहीं, उनकी पत्नी भी घर पर हिंदी भाषा में भी बातचीत करती हैं। घर पर आपस में बोलचाल की भाषा उन्होंने (हिंदी-अंग्रेजी मिश्रित) ही रखी है। हालांकि वह यह भी बताते हैं कि उनके बच्चों की कमांड अंग्रेजी पर बहुत खूब है। लेकिन वह हिंदी भाषा को भी अच्छी तरह समझते हैं और वो उनसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मिक्स करके बात करता हूं। चूंकि उनकी मां सुथापा( इरफ़ान की पत्नी) पश्चिम बंगाल से हैं तो उनका बांग्ला भाषा और साहित्य से भी काफी जुड़ाव है। इरफ़ान कहते हैं कि यह उनके बेटों के लिए अच्छा है कि वह हर भाषा से अवगत हैं और हर भाषा पर उनकी कमांड है।
यह भी पढ़ें: जब चौकन्ना बने अन्ना, तो सुनील भी खा गये धोखा
कई मामलों में अंग्रेजी का प्रयोग सरल होता है। जैसे तकनीकी मामलों में तो उस वक्त वह बेटों के साथ अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं। इरफ़ान यह भी बताते हैं कि परीक्षा के दौरान वो खुद इस बात का ख्याल रखते हैं कि जब हिंदी की परीक्षा हो तो वो खुद बच्चों को गाइड कर पायें। चूंकि वो मानते हैं कि हर भाषा का ज्ञान आपके विकास के लिए बहुत जरूरी होता है और उनके बच्चों को उन्होंने हमेशा हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला और हर भाषा को इज्जत देना सिखाया है।
यह भी पढ़ें: बाहुबली2 के रिलीज़ होने के 48 घंटे तक इस हालत में थे प्रभास, ये तो होना ही था
इरफान ने खुद यह बात स्वीकारी है कि उन्हें हिंदी भाषा का प्रयोग करने में कभी भी शर्म महसूस नहीं हुई है और वे ज्यादातर हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि वे इसमें सहज भी हैं और उन्हें नहीं लगता कि इसमें कोई शर्म की बात है।