Entertainment News LIVE 16 Dec: बेघर हुए हिन्दुस्तानी भाऊ, नहीं चला जलावा
<p>Entertainment News LIVE 16 Dec: बिग बॉस के घर में एक के बाद एक ट्विस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस हफ्तें एक और ट्विस्ट आया, जब हिन्दुस्तावनी भाऊ यानी विकास पाठक बेघर कर दिए गए हैं। बिग बॉस के घर में हर हफ्तें एक सदस्य बेघर होता है। इस बार मधुरिमा तुली, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और विकास पाठक नॉमिनेट हुए थे। इसके बाद विकास बाहर हो गए। विकास ख़ुशी-ख़ुशी घर से बाहर चले गए। विकास के घर से जाने के बाद शेफाली जरीवाला भावुक नजर आईं। </p>
तानाजी द अनसंग वॉरियर का दूसरा ट्रेलर
तानाजी द अनसंग वॉरियर का दूसरा ट्रेलर जारी होने वाला है। अजय देवगन ने ट्वीट कर इसके बारे में में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, तानाजी का दूसरा ट्रेलर आज शाम 5.30 पर रिलीज़ होगा। इससे पहले इस फ़िल्म एक और ट्रेलर आ चुका है। पढ़ें पूरी ख़बर-
जानिए , पहले वीकेंड में कैसा रहा मर्दानी 2 का कलेक्शन
मझले बजट की फ़िल्म मर्दानी 2 बॉक्स ऑफ़िस काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 3-5 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफ़िस पर मजूबत हो रही है। रविवार को अनुमान है कि फ़िल्म ने 7-8 करोड़ के बीच जमा किये होंगे। मर्दानी पूरा कलेक्शन जानने के लिए क्लिक करें-
भारत में पहली बार आइरिश बैंड U2 कॉन्सर्ट
मशहूर आइरिश बैंड U2 ने पहली बार भारत में कॉन्सर्ट किया । नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। इस कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। इसमें दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन और सचिन तेंदुलकर जैसे कई सेलेब्स नजर आए। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-
साउथ फ़िल्म में दिखेंगी जाह्ववी कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस और धड़क गर्ल जाह्ववी कपूर के साउथ सिनेमा में काम करने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह, जल्द ही इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फ़िल्म कर सकती हैं। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-
Bigg Boss 13: घर से बाहर हुए हिंदुस्तानी भाऊ
बिग बॉस के घर से हिंदुस्तानी भाऊ बाहर हो गए। उनके बाहर होने के बाद शेफाली जरीवाला काफी भावुक नजर आईं। विकास पाठक के साथ मधुरिमा तुली, शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी नॉमिनेट हुए थे। हालांकि, विकास ही बाहर हुए। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-