Engineer's Day 2020: फ़िल्म दुनिया में भी इंजीनियर्स का दबदबा, तापसी पन्नू समेत ये कलाकार मचा रहे हैं धमाल
Engineers Day 2020 बॉलीवुड में कई इंजीनियर्स एक्टर्स हैं जो इस वक्त जबरदस्त काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Engineer's Day Special: मिलेनियल्स के बीच एक कहावत फेमस है। इस दुनिया में मनुष्य की तीन प्रजातियां हैं। पुरुष, महिला और इंजीनियर्स। कॉलेज से इंजीनियर्स बनकर निकले ये युवा ना सिर्फ तकनीकी क्षेत्र में बल्कि तमात फील्ड में अपना लोह मनावा रहे हैं। सिनेमा और फ़िल्मों की दुनिया भी इनसे अछूती नहीं हैं। तापसी पन्नू समेत कई इंजीनियर्स इस क्षेत्र में दबदबा बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं...
1. तापसी पन्नू- इस दौर में सफ़ल एक्ट्रेस में शामिल तापसी पन्नू भी इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। मॉडलिंग में करियर बनाने से पहले तापसी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। एक इंटरव्यू में तापसी बताया था कि यहीं से उन्हें कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू की। इसके बाद वह साउथ इंडियन फ़िल्म से सिनेमा का करियर शुरू किया।
2. विक्की कौशल- उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी नेशलन अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म बनाने वाले विक्की कौशल के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है। विक्की कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी वर्सोवा से पढ़ाई की है। विक्की कौशल को असली फेम नीरज घेवान की फ़िल्म मसान से मिली।
3. कृति सनोन- कृति सनोन इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हैं। आईएनएनस को दिए इंटरव्यू में कृति ने बताया था कि वह अपने समय की काफी पढ़ाकू थी। कॉलेज के दूसरे साल तक ख़ूब पढ़ाई की। आपको बता दें कि कृति ने साल 2014 में हीरोपंती के साथ डेब्यू किया था।
4. कार्तिक आर्यन- कार्तिक आर्यन ने बायोटेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने अपने फैमिली को एक्टिंग के बारे में बताया था, तो लोग पागल से हो गए थे। परिवार कार्तिक को ग्वालियर छोड़ने की मंजूरी नहीं दे रहा था।
5. वेब सीरीज़ की दुनिया में भी बादशाहत- ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि ओटीटी की दुनिया में कई इंजीनियर्स सक्रिय हैं। टीवीएफ बनाने वालों में कई इंजीनियर्स शामिल हैं। अमोल पराशर जैसे एक्टर्स के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है।