एकता कपूर की अगली वेब सीरिज में होंगी भारत के गांव की एेसी कहानियां
एकता कपूर वेब सीरिज की अगली कड़ी में दस एपिसोड की एक ऐसी वेब सीरिज बनाने जा रही हैं जिसमें भारत के गांव से कहानियों को शामिल किया जाएगा।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म और टीवी शो निर्माता एकता कपूर अब समाज के अंदर की 'गंदी बात' को वेब सीरिज के माध्यम से उजागर करेंगी।
फिल्म और टीवी निर्माताओं में मशहूर नाम एकता कपूर ने उनके डिजिटल प्लेटफोर्म को भी नये अंदाज में एक्सप्लोर करना शुरू कर दिया है। इसकी अगली कड़ी में वह दस एपिसोड की एक ऐसी वेब सीरिज बनाने जा रही हैं जिसमें वह भारत के गांव से ऐसी कहानियां लाने की तैयारी में है, जिनके बारे में खुलकर बात करना सही नहीं माना जाता। हालांकि यह घटनाएं चर्चाओं में अफवाहों के माध्यम से सदैव बनी रहती आई हैं। इन एपिसोड के माध्यम से अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत किया जायेगा, जिनमें उनके रिश्तों और सामाजिक कलंकों पर बात की जाएगी। यह समाज के हर वर्ग से जुड़ी कहानियों को दर्शाने का प्रयत्न करेगी, जिनके बारे में कभी भी खुलकर चर्चा नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Blackmail Trailer: इस अप्रैल इरफ़ान बनेंगे 'फूल', खुद को ही देंगे फिरौती
आपको बता दें कि, इससे पहले भी एकता कपूर ने कश्मीर की महिलाओं पर आधारित एक वेब सीरिज 'हक से' बनाई थी, जिसमें कश्मीर की चार महिलाओं ने उनकी इच्छाओं को दर्शाया था, जो कश्मीर में मानसिक तौर पर पिछड़ेपन के कारण उनके सपनों को पूरा नहीं कर पाती। एकता कपूर के प्रोडक्शन द्वारा द टेस्ट केस वेब सीरिज भी बनाई जा चुकी है जिसमें बताया गया था कि आर्मी में किस प्रकार एक महिला की एंट्री होती है और वो अपने आपको साबित कर भारत की सेवा करती है।
यह भी पढ़ें: Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में