सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में एकता कपूर, ऑल्टबालाजी की कामयाबी से बढ़ा रुतबा
Fortune India की सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में टीवी क्वीन एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। सूची में एकता को 22 वां स्थान मिला है। ऑल्टबालाजी की कामयाबी से एकता का रुतबा बढ़ा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Fortune India की सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में टीवी क्वीन एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। फॉर्च्यून इंडिया ने लिखा है कि दो साल पहले तक एकता कपूर का नाम भारतीय टीवा चैनलों तक सीमित था। पर धीरे-धीरे एकता ने वीडियो स्ट्रिमिंग प्लेटफार्म पर भी अपनी पकड़ बना ली। सूची में एकता को 22 वां स्थान मिला है। पिछले साल एकता कपूर इसी लिस्ट में 29वें स्थान पर थीं। यानी एकता का रुतबा बढ़ा है।
फॉर्च्यून इंडिया ने लिखा है कि पिछले साल उनका ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्टबालाजी के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या दो करोड़ तक पहुंच गई। 2017 में यह प्लेटफार्म लांच हुआ था। वहीं देश में मौजूद करीब 50 टॉप ओटीटी प्लेटफार्म में से ऑल्टबालाजी टॉप पर है। इस प्लेटफार्म के व्यूवर्स की संख्या डिजनी हॉट स्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी-5, वूट, सानी लिव और एमएक्स प्लेयर से कहीं ज्यादा है। अब ऑल्टबालाजी ने जी-5 के साथ समझौता किया है, जिसके तरह दोनों मिलकर ओरिजन कटेंट क्रिएट करेंगे और यह दोनों प्लेटफार्म पर दिखेगा।
अनुष्का शर्मा सूची में इकलौती एक्ट्रेस
फॉर्च्यून इंडिया की ओर से जारी की गई टॉप-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। अनुष्का इस लिस्ट में स्थान बनाने वाले इकलौती एक्ट्रेस हैं और उनकी उम्र भी सबसे कम है। फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का शर्मा के बारे में लिखा है, 'अनुष्का अपनी क्लॉदिंग लाइन नुश सहित कई और ब्रांड्स जैसे कि नीविया, एले18, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं। वह एक प्रोड्यूसर भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स जिसे शर्मा ने तब स्थापित किया था जब वह 25 साल की थीं। इस कंपनी ने 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी फिल्मों को बनाया है।'
Holiday for the world not for those who wanna make it a workout and work catch up day !