Eid 2020: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने मनाई ईद, तो अमिताभ बच्चन ने किया सबको विश
Eid 2020 केरल और जम्मू कश्मीर में आज ही ईद मनाई जाएगी। वहीं बाकि देश में 24 मई को चांद का दीदार करने के बाद 25 मई को ईद मनाई जाएगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Eid 2020: ईद यानी ईद उल फित्र को लेकर दुनियाभर में उत्साह देखा जाने लगा है। केरल और जम्मू कश्मीर में आज ही ईद मनाई जाएगी। वहीं, बाकि देश में 24 मई को चांद का दीदार करने के बाद, 25 मई को ईद मनाई जाएगी। इस बीच बॉलीवुड से भी इसको लेकर शुभकामानाएं आनी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड के महानायक कहने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर लोगों को विश किया है।
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें वह सफेद कपड़ो में नज़र आ रहे हैं। वहीं, पोस्ट पर लिखा गया है ईद मुबारक। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' सभी को ईद मुबारक और शांति के लिए, सद्भाव के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस शुभ दिन प्रर्थाना करें। हमेशा बन रहने वाली दोस्ती और प्यार के लिए भी। यह हममें शांति और प्रेम भाईचारे और परिवार की एकता की भवानाओं लाए।'
अमिताभ बच्चन के अलावा नुसरत भरूचा ने भी ईद को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में नुसरत ने कई फोटोज़ शेयर किए, जिसमें वह सेवाईं खाती नज़र आ रही हैं। इसके अलावा वह परिवार के साथ ईद मना रही हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को बोहरी ईद की मुबारकबाद। आपके परिवार को मेरे परिवार की तरफ से।' आपको बता दें कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बोहरा कम्यूनिटी से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्होंने रविवार को ईद मना ली है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से इस साल ईद में उतनी रौनक नज़र नहीं आ रही है। लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं, जो ईद मनाते हैं। ऐसे में फैंस को 25 मई तक कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिलेंगी, जिसमें उनके पसंदीदा सेलेब्स ईद मना रहे होगें।